फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lawyer shot dead wife in badaun when sugar is low in tea, arrested

चाय में चीनी कम होने पर वकील ने पत्नी को गोली से उड़ाया, गिरफ्तार

Sun, 22 Mar 2020 03:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उझानी (बदायूं)
अमर उजाला नेटवर्क, उझानी (बदायूं) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Mar 2020 03:29 AM IST
विज्ञापन
Lawyer shot dead wife in badaun when sugar is low in tea, arrested
आरती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

चाय में चीनी कम होने पर वकील चंद्रपाल उर्फ मन्नू ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारोपी वकील चंद्रपाल घर में बैठा रहा, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पिता ने आरोपी दामाद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

विज्ञापन


यह वारदात उझानी कस्बे के मोहल्ला अहीरटोला में शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे की है। अधिवक्ता चंद्रपाल सिंह उर्फ मन्नू तहसील सदर कोर्ट में प्रैक्टिस करते है। उनके परिवार में परिवार में पिता पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह, पत्नी आरती (31), बेटी काव्या (10) और बेटा विराट (8) हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पत्नी आरती ने चाय बनाकर चंद्रपाल को दी। 
विज्ञापन


चाय में चीनी कम है, जिसको लेकर चंद्रपाल डांटने लगे। आरती ने दोबारा चाय बनाने को कहा तो चंद्रपाल ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद आरती आंगन में बैठकर सब्जी काटने लगी। चंद्रपाल कमरे से लाइसेंसी दोनाली बंदूक निकाल लाया और ताबड़तोड़ दो गोलियां पत्नी के मार दीं। इनमें एक कमर के पास पेट की तरफ और दूसरी कनपटी पर लगी, जिससे आरती मौके पर ढेर हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे वक्त दोनों बच्चे घर में मौजूद थे, जबकि चंद्रपाल के पिता दवा लेने बरेली गए हुए थे। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। भीड़ को देखकर हत्यारोपी चंद्रपाल बंदूक समेत कमरे में जाकर बैठ गया। लोगों के सूचना देने के कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और अत्यारोपी चंद्रपाल को हिरासत में ले लिया। उसकी लाइसेंसी बंदूक भी कब्जे में ले ली गई। 

इस बीच एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ सर्वेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाने के लिए नमूने लिए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि मृतका आरती के पिता वजीरगंज के गांव ब्योली के महेश सिंह की तहरीर पर चंद्रपाल उर्फ मन्नू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज ली गई है।

महिला की हत्या में उसके पिता की तहरीर पर आरोपी अधिवक्ता चंद्रपाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी सैंपल लिए हैं। हत्या की असल वजह चाय चीनी कम होने को लेकर बताई जा रही है। हालांकि कई अन्य पहलुओं पर भी छानबीन की जा रही है। - जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed