{"_id":"5f8612f147229c1dd15a99c9","slug":"lawyer-murdered-his-parents-by-firing-bullets-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर वकील ने की अपने मां-बाप की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर वकील ने की अपने मां-बाप की हत्या
Wed, 14 Oct 2020 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मीरगंज (बरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, मीरगंज (बरेली)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 14 Oct 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
हादसे का शिकार...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरोली गांव में एक वकील ने बंदूक से ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर अपने माता-पिता की हत्या कर दी और फरार हो गया। इस वारदात से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे डीआईजी और एसएसपी के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बना दी गई हैं। आरोपी के छोटे भाई की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में 25 बीघा जमीन को लेकर परिवार में चल रहे विवाद को वारदात की वजह बताया गया है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मीरगंज की टीचर कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाला दुर्वेश गंगवार मंगलवार सुबह बाइक से गांव पहुंचा था। उसके दोनों कंधों पर बंदूकें टंगी हुई थीं। दुर्वेश सीधे अपने पिता 75 वर्षीय लालता प्रसाद के घर पहुंचा। कुछ ही देर बाद अंदर से लगातार गोलियां चलने की आवाज आई तो लोग लालता प्रसाद के घर की ओर दौड़े लेकिन इस बीच दुर्वेश अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी छोड़कर फरार हो गया। पीछे ही दूसरे घर में रह रहे लालता प्रसाद के छोटे बेटे उमेश के पहुंचने के बाद लोग अंदर पहुंचे तो लालता प्रसाद का लहूलुहान शव उनके कमरे में लिहाफ से ढका पाया। लालता प्रसाद की पत्नी मोहन देई का शव शौचालय में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
उमेश की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर विजय कुमार और सीओ रामानंद राय ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भिजवाया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और डीआईजी राजेश पांडेय ने मौके पर पहुंचने के बाद दुर्वेश की गिरफ्तारी के लिए मीरगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की चार टीमें बनाकर जल्द उसकी तलाश करने को कहा। फोरेंसिक टीम और डॉग स्कवॉड की मदद से मौके से सबूत भी जुटाए गए।
विज्ञापन
छोटे बेटे उमेश के मुताबिक बेसिक स्कूल के सेवानिवृत्त अध्यापक लालता प्रसाद पर 85 बीघा जमीन थी। उन्होंने 30-30 बीघा जमीन दोनों बेटों के नाम कर दी थी। बाकी 25 बीघा उन्हीं के नाम थी। दुर्वेश को आशंका थी कि वह यह जमीन उमेश या उसकी चार शादीशुदा बहनों में बांट देंगे। इसी कारण उसने अपने मां-बाप की हत्या कर दी।
काफी दुस्साहसिक घटना है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी