फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Law student drinks phenyl after mother scolds him for playing online game in Bareilly

Bareilly News: मां ने ऑनलाइन गेम खेलने पर डांटा तो लॉ के छात्र ने पी लिया फिनायल, हालत गंभीर

Tue, 06 Jun 2023 04:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Jun 2023 04:31 PM IST
सार

बरेली में ऑनलाइन गेम खेलने की आदत में एक युवक खतरनाक कदम उठा लिया। मोबाइल पर गेम खेलने पर मां ने डांटा तो उसने फिनायल पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। 

विज्ञापन
Law student drinks phenyl after mother scolds him for playing online game in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंटरनेट की आभासी दुनिया में युवा और बच्चे ऑनलाइन गेम की गिरफ्त में आ रहे हैं। मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की आदत खतरनाक साबित हो रही है। बरेली में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। मां ने मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने से रोका तो लॉ के छात्र ने गुस्से में फिनायल पी लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सुभाषनगर के मढ़ीनाथ निवासी दिनेश कुमार एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका बेटा आयुष लॉ की पढ़ाई कर रहा है। आयुष कुमार की मां मिथिलेश ने बताया कि सोमवार शाम काफी देर से आयुष मोबाइल में ऑनलाइन गेम खेल रहा था। गेम खेलने से उन्होंने कई बार मना किया, लेकिन बेटा नहीं माना। इस पर उन्होंने आयुष को डांट दिया। 
विज्ञापन


दिल झकझोर देगी नवजात की कहानी: किसी ने रात में सड़क किनारे मरने के लिए फेंका, विशाल और अशरफ ने बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मां की डांट से नाराज होकर आयुष ने घर में रखा फिनायल पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आयुष को ऑनलाइन गेम खेलने की आदत है। इसी बुरी आदत में उसने खतरनाक कदम उठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed