फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Last chance to file nomination today

एमएलसी चुनाव: नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन आज

Mon, 21 Mar 2022 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Last chance to file nomination today
अनूप गुप्ता
भाजपा प्रत्याशी अनूप गुप्ता आज जमा करेंगे अपना नामांकन
विज्ञापन

अब तक तीन प्रत्याशी कर चुके एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन
लखीमपुर खीरी। एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया का सोमवार यानी आज अंतिम दिन है। अभी तक तीन प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं, जिसमें एक सपा प्रत्याशी व दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता सोमवार अपना पर्चा दाखिल करेंगे।
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) का कार्यकाल सात मार्च 2022 को समाप्त हो चुका है, जिससे पहले चुनाव कार्यक्रम जारी हुआ था, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते एमएलसी चुनाव कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया था। 15 मार्च से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी, तब से अब तक सपा प्रत्याशी अनुराग वर्मा, निर्दलीय प्रत्याशी नरसिंह व नवनीत शुक्ला नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि एमएलसी चुनाव के लिए ग्राम प्रधान, बीडीसी/ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य/अध्यक्ष, नगर निकाय के वार्ड मेंबर व अध्यक्ष मतदान करेंगे।
मतदान के लिए सभी 15 ब्लॉक मुख्यालय पर मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 24 मार्च को प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। नौ अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। 12 अप्रैल को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान व बीडीसी तय करेंगे जीत का दारोमदार
एमएलसी चुनाव में त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधि ही प्रत्याशी की जीत की पटकथा लिखेंगे, क्योंकि मतदान करने वालों में सबसे ज्यादा करीब 1759 बीडीसी मेंबर है। 1165 ग्राम प्रधान हैं। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य, नगर निकाय के वार्ड मेंबर/ अध्यक्ष की संख्या सैकड़ों में है। सूत्र बताते हैं कि इस चुनाव में सत्ता पक्ष का पलड़ा भारी रहेगा, जिससे भाजपा व सपा प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed