{"_id":"60f32c5c8ebc3e61c73c6bd4","slug":"last-chance-fill-the-exam-form-from-tomorrow-bareilly-news-bly4534239197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी मौका... कल से भरें परीक्षा फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी मौका... कल से भरें परीक्षा फॉर्म
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
परीक्षा फॉर्म भरने से रहे गए छात्र-छात्राओं को रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने दिया मौका
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने छात्र छात्राओं को परीक्षा फार्म भरने का आखिरी मौका दिया है। शनिवार को कुलपति प्रो. केपी सिंह के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने आवेदन के लिए तिथियां घोषित की हैं।
इसके तहत विश्वविद्यालय परिसर में संचालित सम सेमेस्टर पाठ्यक्रम (बीटेक, एम फार्मा, एमएससी, एमसीए, एमबीए, एमएड, एमए, एम फिल आदि) के विद्यार्थी बैक परीक्षा एवं छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म भर सकते हैं। फार्म 19 जुलाई से वेबसाइट पर अपलोड होंगे। परीक्षा फार्म और ऑनलाइन शुल्क जमा करने की तिथि 30 जुलाई है। 31 जुलाई तक छात्र परीक्षा फार्म विभाग में जाम कर दें। विभाग के लिए दो अगस्त तक भरे परीक्षा फार्म ऑनलाइन अप्रूव करने की तिथि प्रस्तावित की गई है।
बीएड (विश्वविद्यालय परिसर और महाविद्यालयों के लिए) एमएड, बीपीएड, बीएलएड परीक्षा वर्ष 2021 और वार्षिकी व्यवसायिक परीक्षा 2021 के स्नातक स्तर पर बीएससी (गृह विज्ञान, कंप्यूटर सांइस, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबॉयोलॉजी, ऑनर्स) बीकॉम ऑनर्स और कंप्यूटर, एमएससी (गृह विज्ञान) समेत अन्य स्नातक और स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के संस्थागत और परीक्षा सुधार, छूटी हुई मौखिकी परीक्षा के लिए विद्यार्थी 19 जुलाई से 23 जुलाई तक परीक्षा फार्म शुल्क भर सकते हैं। 24 तक आवेदन पत्र महाविद्यालयों में जमा करना होगा। 26 तक महाविद्यालयों द्वारा आवेदन पत्र ऑनलाइन अप्रूव किया जाना प्रस्तावित है।