{"_id":"c57e3ebb6a2d052a59d0269d83d46dcb","slug":"laparvahi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना गार्ड के चली मालगाड़ी बिलपुर में खड़ी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना गार्ड के चली मालगाड़ी बिलपुर में खड़ी रही
बरेली
Updated Mon, 06 Jul 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना गार्ड के बरेली आ रही मालगाड़ी बिलपुर स्टेशन के पास 35 मिनट खड़ी रही और रेलवे फाटक बंद रहा। फाटक बंद होने से जाम में फंसे लोगों ने स्टेशन पर हंगामा किया। लोगों को शांत करने के लिए बिना गार्ड के ही गाड़ी को बरेली के लिए रवाना किया गया। जिससे फाटक खुला और यातायात सुचारु हो गया।
सोमवार को सुबह के समय कटरा से बिना गार्ड के बरेली के लिए चली मालगाड़ी बिलपुर के गेट नंबर 344 पर 35 मिनट खड़ी रही और गेट बंद रहा। गेट से गाड़ी रवाना होने का सिग्नल ही नहीं मिला। जिससे 45 बैगन की ये मालगाड़ी ट्रैक पर ही खड़ी रही और फाटक बंद होने से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। जाम में फंसे लोग बिलपुर स्टेशन पहुंचे और हंगामा किया। इस पर स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। वहां से मिले निर्देश पर बिना गार्ड के गाड़ी को बरेली लाया गया। अपने निर्धारित समय 11:15 की जगह बरेली जंक्शन पर ये गाड़ी 11:45 बजे पहुंची। स्टेशन मास्टर इशांत राघव ने बताया कि पूरे प्रकरण से कंट्रोल रूम को अवगत कराने के बाद ही गाड़ी रवाना की गई।