{"_id":"69e92dd2039ae31aff046b8e","slug":"land-was-captured-with-forged-documents-and-a-ransom-of-rs-10-lakh-was-demanded-bareilly-news-c-4-bly1053-869536-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कूटरचित दस्तावेजों से जमीन पर कब्जा, मांगी 10 लाख रुपये रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कूटरचित दस्तावेजों से जमीन पर कब्जा, मांगी 10 लाख रुपये रंगदारी
Thu, 23 Apr 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूटरचित दस्तावेजों से महिला ने जमीन अपने नाम दाखिल करा दी। अब महिला और उसका बेटा 10 लाख रुपये रंगदारी मांग रहे हैं। जान से मारने की धमकी भी दी। ये आरोप लगाते हुए मां-बेटे और तीन अज्ञात के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी बाबर अली ने पुलिस को बताया कि तीन अप्रैल को वह अपने खेत पर जा रहा था। रास्ते में सरोजनी देवी ने अपने बेटे सुनील कुमार व दो अज्ञात लोगों के साथ उसे घेर लिया। उसे पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर वह अपनी जमीन वापस चाहता है तो 10 लाख रुपये रंगदारी देनी होगी। उसकी दादी के नाम जो जमीन है वह हमारे चाचा रामचंद्र की है और उनकी मौत के बाद वह वारिस हैं।
बाबर का कहना है कि यह जमीन उसकी दादी तस्लीम ने 1983 में लालाराम और तिलकराम से खरीदी थी। लालाराम और तिलकराम ने जमीन रामचंद्र से खरीदी थी। सरोजनी रामचंद्र की भतीजी है। रामचंद्र की मौत हो चुकी है। जमीन हड़पने के लिए सरोजनी और सुनील ने कूटरचित दस्तावेज तैयार किए हैं। इंस्पेक्टर राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।