फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Land purchase for new industrial township starts today

Bareilly News: नई औद्योगिक टाउनशिप के लिए भूमि खरीद आज से

Wed, 22 Apr 2026 06:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 22 Apr 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Land purchase for new industrial township starts today
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) दिल्ली हाईवे से सटी नई औद्योगिक टाउनशिप परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए बुधवार से भूमि खरीद की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए लगभग 600 किसानों ने अपनी जमीन देने पर पहले ही सहमति जता दी है।
विज्ञापन

प्राधिकरण किसानों से कुल 126.30 हेक्टेयर भूमि आपसी सहमति के आधार पर खरीदेगा। शासन की नीतियों के अनुरूप, किसानों को उनकी भूमि का चार गुना मुआवजा देने का निर्णय लिया गया है। नई औद्योगिक टाउनशिप मुख्य रूप से भिटौरा, नौगवां, फतेहगंज पश्चिमी, चिटौली, रहपुरा जागीर और रसूला चौधरी की भूमि पर विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

हाल ही में संपन्न हुई बीडीए बोर्ड की बैठक में भूमि खरीद के इस प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही, परियोजना की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ''''मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना'''' के तहत सीड कैपिटल (प्रारंभिक पूंजी) प्राप्त करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है। बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद अब प्राधिकरण ने रजिस्ट्री की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीए के उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए ने बताया कि इस औद्योगिक टाउनशिप के विकसित होने से बरेली और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को एक नई गति मिलेगी। प्राधिकरण का लक्ष्य इस भूमि खरीद प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से जल्द से जल्द पूरा करना है ताकि विकास कार्य शुरू किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed