फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Land Pollution Essay

10 जुलाई से शुरू होगा अतिक्रमण विरोधी अभियान

Fri, 05 Jul 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Land Pollution Essay
बरेली। पिछले साल जोर-शोर से मेयर ने शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया था। तमाम विरोध के बावजूद अवैध कब्जे तोड़े गए लेकिन कुछ दिन बाद मंत्री के पत्र पर ‘तकरार’ हुई और फिर अभियान ‘ठंडा’ पड़ गया। वहीं, अब नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन ने गुरुवार को अतिक्रमण अभियान का रूटचार्ट जारी किया है। जिसमें शहर के मुख्य मार्गों से अवैध कब्जे पर पॉल साहब का बुलडोजर गरजेगा। हालांकि, अबकी बार यह अभियान अपने मुकाम तक पहुंचेगा कि नहीं यह वक्त बताएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने गुुरुवार की शाम अतिक्रमण अभियान का रूट चार्ट जारी किया है। जिसमें शहर के मुख्य मार्ग शामिल किए गए हैं। रूट चार्ट के अनुसार इन्हीं मार्गों पर शहर के बड़े अस्पताल, शॉपिंग कंपलेक्स, स्कूल, होटल, रेस्त्रां व अन्य बडे भवन शामिल हैं। 10 जुलाई से करीब डेढ़ माह यानी 24 अगस्तत तक जोर-शोर से अतिक्रमण हटाया जाना प्रस्तावित है। सिटी मजिस्ट्रेट से मंजूरी मिलने के बाद नगर आयुक्त ने रूटचार्ट के हिसाब से प्रत्येक प्रस्तावित क्षेत्र में तीन दिन पहले अतिक्रमण और अवैध कब्जे पर लाल निशान लगाए जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी नगर आयुक्त ने मानचित्राकार और संबंधित क्षेत्र के जेई को सौंपी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अतिक्रमण अभियान चलाए जाने के स्थल का निर्धारण और तिथि खुद नगर आयुक्त ने तय किए हैं। मेयर के अतिक्रमण अभियान के दौरान बार-बार फोर्स के अडंगे को अबकी बार नगर आयुक्त ने पहले ही खत्म कर दिया है। उन्होंने बकायदा रूटचार्ट के अनुसार संबधित थाना के प्रभारियों से फोर्स की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली है। गुरुवार की दोपहर काफी लंबे समय तक नगर आयुक्त कार्यालय में चली मीटिंग के बाद देर शाम अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने का कार्यवृत्त जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने का रूटचार्ट

दिनांक स्थल का नाम
10 जुलाई स्टेशन से चौकी चौराहा तक
12 जुलाई चौकी चौराहा से कोतवाली तक
17 जुलाई कुतुबखाना से चौपला चौराहा तक
19 जुलाई कुतुबखाना कोहाड़ापीर तक
22 जुलाई बांस मंडी से तालाब की ओर जाने वाली सड़क तक
24 जुलाई कोहाड़ापीर से धर्मकांटा चौराहा तक
26 जुलाई धर्मकांटा चौराहा से सलेक्शन प्वॉइंट तक
29 जुलाई शील चौराहा से स्वयंवर बरात घर तक
31 जुलाई सी ब्लॉक राजेंद्र नगर में
2 अगस्त सलेक्शन प्वॉइंट से डेलापीर मंडी तक
5 अगस्त किला क्रॉसिंग से किला पुल तक
7 अगस्त साहूकारा शेरोवाली फाटक प्रियांशु अग्रवाल द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा
7 अगस्त चौपुला चौराहा से किला होते हुए मिनीबाई पास तक
14 अगस्त चौकी चौराहा से गांधी उद्यान होते हुए श्यामगंज तक
16 अगस्त शाहदाना चौराहा से संजय नगर तिराहा होते हुए डेलापीर चौराहा तक
19 अगस्त श्यामगंज पुल से सैटेलाइट तक
21 अगस्त सैटेलाइट से बीसलपुर चौराहा तक
24 अगस्त बीसलपुर चौराहा से फिनिक्स मॉल तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed