{"_id":"6913a723f7fd9980e000cf8f","slug":"land-of-28-farmers-who-owe-rs-4670-lakh-will-be-confiscated-bareilly-news-c-4-vns1074-764215-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 46.70 लाख रुपये के बकायेदार 28 किसानों की जमीन कुर्क होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 46.70 लाख रुपये के बकायेदार 28 किसानों की जमीन कुर्क होगी
विज्ञापन
बरेली। सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा बरेली के बकायेदार 28 किसानों के विरुद्ध कुर्की आदेश जारी हो गए हैं। इन किसानों पर 46.70 लाख रुपये की बकायेदारी है।
कुर्की आदेश प्रत्यादान अधिकारी/अपर जिला सहकारी अधिकारी कृष्ण मोहन ने जारी किए हैं। कुर्की के लिए सदर तहसील में पत्राचार किया है। प्रत्यादान अधिकारी ने सदर तहसील में संबंधित किसानों की बकायेदारी और उनकी जमीन का विवरण भेजकर कहा है कि बकायेदारों की फर्द एवं खतौनी में इंद्राज करने की कार्रवाई की जाए।
बड़े बकायेदारों में रम्पुरा माफी के मनफूल खां पर 3.96 लाख व फहीम बेगम पर 3.24 लाख, परेवा नुईया के उदयवीर पर 3.22 लाख और मिलक इमामगंज के हेमराज पर 3.05 लाख रुपये बाकी हैं। अन्य किसानों पर भी इसी तरह से बकायेदारी है।
विज्ञापन
इस मामले में एआर कोऑपरेटिव ब्रजेश सिंह ने बताया कि यह बकायेदार वह किसान हैं, जिन्होंने सहकारी ग्राम विकास बैंक से कृषि कार्य या यंत्रों आदि के लिए ऋण ले रखा है और समय से उसकी अदायगी नहीं की है। जिन्हें कुर्की का नोटिस दिया गया है वह सभी एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदार हैं। संवाद