फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Land mafia gang running suspended consolidation accountant

Bareilly News: निलंबित चकबंदी लेखपाल चला रहा भूमाफिया गिरोह

Sun, 05 Jan 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Land mafia gang running suspended consolidation accountant
बरेली। निलंबित चकबंदी लेखपाल, प्राॅपर्टी डीलरों के साथ मिलकर बारादरी थाना क्षेत्र में भूमाफिया गिरोह संचालित कर रहा है। एक ही तरह के मामले संज्ञान में आने पर एसपी सिटी ने प्रारंभिक जांच कराई। आरोप सही पाए जाने पर बारादरी थाने में लेखपाल व उसके गुर्गों पर दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अब आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन

आकाश पुरम निवासी इलयास ने बताया कि उन्होंने पत्नी के नाम पर वर्ष 2003 में 1742.44 वर्गमीटर जमीन खरीदी थी। निलंबित चकबंदी लेखपाल सावन कुमार जायसवाल, अमित कुमार, अंकित त्रिपाठी और चंदन खां उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इन लोगों ने नवाबगंज की रेनू से बैनामा कराया है। रेनू ने पैतृक संपत्ति दर्शाकर फर्जी बैनामा किया है, जबकि इलयास की जमीन पर बीडीए से अनुमति है। आरोप है कि कब्जाधारी इलयास की हत्या की फिराक में हैं।
विज्ञापन

दूसरे मामले में नवादा शेखान की नुसरत ने बताया कि उनका 250.83 वर्गमीटर का भूखंड नवादा शेखान में है। इस पर चकबंदी लेखपाल सावन कुमार जायसवाल, दीपक कुमार और सुनील कुमार कब्जा करना चाह रहे हैं। अदालत ने इन लोगों को व्यवधान डालने से रोकने के आदेश दिए हैं। इसके बाद भी वे निर्माण रोक रहे हैं। एसपी सिटी के निर्देश पर बारादरी थाने में दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह में प्रॉपर्टी डीलर और महिलाएं भी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि निलंबित चकबंदी लेखपाल सावन के भूमाफिया गिरोह में प्रॉपर्टी डीलर और अनुसूचित जाति की कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। ये गिरोह ऐसी महंगी जमीन तलाश करता है, जिनके मालिकों की मौत हो चुकी हो। फिर ये लोग ठेले-खोमचे वाले सामान्य लोगों को उसका वारिस बनाकर खड़ा कर देते हैं। जरूरत के हिसाब से लेखपाल फर्जी वारिसान तैयार कराने में मदद करता है। कई बार ये लोग संबंधित थाना पुलिस से भी सेटिंग कर लेते हैं और पुलिस को मौके पर बुलाकर फर्जी मुकदमा तक लिखवा देते हैं।
एक महिला ने किए पांच बैनामे, गवाह और क्रेता भी समान
पुलिस के मुताबिक लेखपाल के साथी अपनी ओर से वारिस खड़ा करके मामूली दाम पर इन भूखंडों के सौदे अपने ही दूसरे साथियों के नाम करा देते हैं। जमीन के असली मालिक को जब तक हकीकत का पता लगता है, वह तीसरा पक्ष बनकर रह जाता है। असली मालिक कोर्ट के चक्कर लगाते रहते हैं और भूमाफिया गिरोह पुलिस व प्रशासन की मदद से जमीन पर कब्जा पा जाता है। ऐसी ही एक महिला को पुलिस ने ट्रेस किया है, जिसने जमीन से कोई मतलब न होने के बाद भी पांच बैनामे कर दिए। जमीन खरीदने वाला शख्स किसी दूसरे मुकदमे में गवाह होता है। अमर उजाला ब्यूरो

--
निलंबित चकबंदी लेखपाल की मदद से भूमाफिया गिरोह ने कई संपत्तियों पर कब्जा किया है। गिरोह के बारे में जानकारी मिली है। कई और मामले सामने आ सकते हैं। प्रशासन की मदद से गिरोह पर कार्रवाई की जाएगी। जिन पुलिसकर्मियों की संलिप्तता मिलेगी, उन पर भी कार्रवाई होगी। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed