फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Land acquisition will start in Satharapur next week

सथरापुर में अगले सप्ताह से शुरू होगा जमीन का अधिग्रहण

Sun, 26 Apr 2020 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Land acquisition will start in Satharapur next week
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। कूड़ा निस्तारण निगम अधिकारियों ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए सथरपुर में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया को अगले सप्ताह से शुरू करने का मन बना लिया है। हालांकि जमीन की रजिस्ट्री के बाद भी प्लांट के निर्माण में कम से कम छह महीने से अधिक का समय लगेगा। निगम अधिकारियों के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री एक साथ न कराकर कई चरणों में की जाएगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए सतरापुर गांव की करीब 11 हेक्टयर जमीन चिह्नित की गई है। जमीन के अधिग्रहण को लेकर प्रशासन पहले ही हरी झंडी दे चुका है। करीब साढ़े दस करोड़ रुपये में 43 काश्तकारों से यह जमीन खरीदी जानी है। जमीन का अधिग्रहण और इसकी रजिस्ट्री प्रक्रिया अप्रैल के पहले सप्ताह में ही पूरी कर ली जानी थी मगर 22 मार्च से लॉकडाउन के चलते ऐसा नहीं हो सका। अब केंद्र सरकार द्वारा लाकडाउन में दी जा रही छूट और दफ्तरों के धीरे-धीरे खुलने से जमीन के जल्द अधिग्रहण की आस जगी है। इसे देखते हुए निगम अधिकारियों ने अगले सप्ताह से एक-एक कर काश्तकारों से जमीन की रजिस्ट्री शुरू कराने की बात कही है।
विज्ञापन

‘सतरापुर में दस हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। अधिग्रहण की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू की जाएगी। करीब साढ़े दस करोड़ की राशि से 11 एकड़ जमीन का अधिग्रहण 43 काश्तकारों से किया जाना है। हालांकि अधिग्रहण और रजिस्ट्री एक साथ न कर कई चरणों में की जाएगी जिसके बाद सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।’ - संजीव प्रधान, पर्यावरण अभियंता, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed