फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lalfatak Overbridge: Traffic will be diverted on temporary service road in two-three days

लालफाटक ओवरब्रिजः दो-तीन दिन में अस्थायी सर्विस रोड पर डायवर्ट हो जाएगा ट्रैफिक

Thu, 18 Jun 2020 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Lalfatak Overbridge: Traffic will be diverted on temporary service road in two-three days
लाल फाटक रोड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सेतु निगम ने पूरा किया सर्विस रोड का काम, दोनों रेलवे क्रासिंग भी शिफ्ट

विज्ञापन
बरेली। लालफाटक पर अस्थायी सर्विस रोड का काम पूरा हो गया है। रेलवे ने भी सर्विस रोड पर अपनी दोनों क्रासिंग शिफ्ट कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दो-तीन दिन में मेन रोड पर ट्रैफिक बंद कर उसे सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद रेलवे ओवरब्रिज पर अपने हिस्से का काम शुरू कर देगा। इंजीनियरों की टीम निर्माण कार्य शुरू करने के लिए पैमाइश भी कर चुकी है।
ओवरब्रिज का निर्माण रेलवे और सेतु निगम दोनों को ही मिलकर पूरा करना है। रेलवे ने पिछले साल सितंबर में लालफाटक की दोनों क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराने की अनुमति प्रशासन से मांगी थी लेकिन जाम की समस्या को देखते हुए सेतु निगम ने करीब एक करोड़ से दोनों क्रासिंग के समानांतर अस्थायी सर्विस रोड का निर्माण शुरू कराया। सेतु निगम ने पहले कांधरपुर की ओर सर्विस रोड का एक हिस्सा बनाया और उस पर रेलवे ने क्रॉसिंग शिफ्ट कर दी थी। अब कैंट की ओर भी सर्विस रोड का काम पूरा हो गया है। रेलवे ने इधर भी अपनी क्रॉसिंग शिफ्ट कर दी है। कुछ और औपचारिकताएं बची हैं, जो एक-दो दिन में पूरी हो जाएंगी। इसके बाद ट्रैफिक का डायवर्जन हो जाएगा।
विज्ञापन

सांसद के डिप्टी सीएम के सामने मामला उठाने के बाद आई तेजी

सेतु निगम सर्विस रोड बनाने में देरी कर रहा था। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने हाल ही में डिप्टी सीएमओ केशव प्रसाद मौर्य के सामने यह मामला उठाया था। इसके बाद कमिश्नर और डीएम ने सेतु निगम पर काम में तेजी लाने के लिए शिकंजा कसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालफाटक पर सर्विस रोड का काम पूरा हो चुका है। रेलवे फाटक भी शिफ्ट हो चुके हैं। तैयारी है कि दो से तीन दिन में सर्विस रोड पर ट्रैफिक का संचालन प्रारंभ हो जाए। - देवेंद्र सिंह, सीपीएम, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed