फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lalfatak flyover

लालफाटक रोड: टू लेन पर काम करने को रेलवे को मनाने की कोशिश जारी

Tue, 27 Aug 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
lalfatak flyover
बरेली। ओवरब्रिज बनाने के लिए लालफाटक रोड पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद न हो, सेतु निगम वाले इसके लिए रेलवे अफसरों को मनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। रेलवे के स्थानीय अफसरों के यह प्रस्ताव खारिज कर देने के बाद डीपीएम वीके सेन ने अब उत्तर रेलवे मुरादाबाद के उप मुख्य अभियंता निर्माण को पत्र लिखा है कि लालफाटक पर एक साथ फोरलेन के बजाय टू लेन ओवरब्रिज बनाया जाए ताकि एक तरफ ट्रैफिक चलता रहा। हालांकि उप मुख्य अभियंता से भी इस पत्र का कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन

सेतु निगम लालफाटक के साथ चौपुला पर भी पुल निर्माण कर रहा है। इससे बदायूं रोड पर ट्रैफिक सिस्टम लड़खड़ा गया है। इसी कारण ट्रैफिक पुलिस ने चौपुला पर जाम को देखते हुए किला रोड पर पुल का काम शुरू कराने का आग्रह किया था। अब रेलवे के लालफाटक रोड पर अपने हिस्से का पुल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के अफसरों को एक सितंबर से ट्रैफिक बंद करने को कहा है। चौपुला पर पुल का काम चलता रहे, इसके लिए सेतु निगम ने रेलवे अफसरों को लालफाटक रोड पर फोरलेन की जगह पहले टू लेन पुल बनाने को कहा था लेकिन रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने इससे इनकार कर दिया था। इसके बाद अब सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन ने इसके लिए उत्तर रेलवे मुरादाबाद के उप मुख्य अभियंता को चिट्ठी लिखी है। हालांकि अब तक रेलवे की तरफ से इसका जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन


सेटेलाइट चौराहे पर पिलर बनाने का काम तेज
सेटलाइट चौराहे पर फाउंडेशन के बाद अब पिलर बनाने के काम चल रहा है। कैंट की तरफ छह पिलर के लिए कैप बन रहे हैं। चौराहे पर भी पिलर बनाने के लिए गड्ढे खुद चुके हैं। सेतु निगम ने जेसीबी के जरिये चौराहे पर लगी ट्रैफिक लाइटों को पहले ही हटा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि ईसाईयों की पुलिया की तरफ भी जल्द ही पिलर बनने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालफाटक पर फोरलेन की जगह टूलेन बनाने ही काम शुरू हो, इसके लिए मुरादाबाद के रेलवे अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। हालांकि अभी रेलवे अफसर की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है।- वीके सेन, डीपीएम, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed