फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lal phatak

लालफाटक ओवरब्रिज- सालभर में टूट गई सर्विस लेन, हादसे का फिर से बढ़ा खतरा

Tue, 24 Sep 2019 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
lal phatak
बरेली। लालफाटक ओवरब्रिज की सर्विस लेन फिर टूटने लगी है। यहां बता दें कि सेतु निगम ने सर्विस लेन बनाए बगैर ही ओवरब्रिज का काम शुरू कर दिया था। इससे हादसों में कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद करीब सालभर पहले सेतु निगम ने सर्विस लेन बनाई भी, लेकिन उसके भी टूट जाने से एक्सीडेंट का खतरा फिर से बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस लेन को ठीक कराने के लिए कई बार सेतु निगम के अधिकारियों से कहा जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

सेतु निगम के अधिकारियों ने सर्विस लेन का निर्माण कराए बगैर ही ओवरब्रिज का निर्माण शुरू करा दिया था। इससे आए दिन हादसे होने शुरू हो गए। सेतु निगम के अधिकारियों ने करीब सालभर पहले यहां सर्विस लेन तो बना दी, लेकिन उसका कोई रखरखाव नहीं हो रहा है। हालत यह हो गई है कि सर्विस लेन पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। कई जगहों पर दो से तीन मीटर तक कोलतार की पर्त तक उखड़ चुकी है। इससे यहां फिर से हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन बाइक वाले गिरते रहते हैं। कई बार टैंपो तक पलटते हुए बचे हैं। बावजूद इसके सेतु निगम के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed