फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lal phatak

लालफाटक ओवरब्रिज- अस्थायी रोड का नक्शा तैयार लेकिन एक करोड़ का खर्च झलेगा कौन!

Sat, 14 Sep 2019 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
lal phatak
बरेली। लालफाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने के लिए क्रॉसिंग करीब डेढ़ साल तक बंद रखेगा। इससे पैदा होने वाली ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए प्रशासन क्रॉसिंग के पास करीब डेढ़ सौ मीटर लंबी अस्थायी रोड बनाने की तैयारी रहा है। एडीएम सिटी ने रेलवे और सेतु निगम की संयुक्त टीम से रोड का नक्शा तो तैयार करा लिया है, लेकिन अब दिक्कत यह है कि इस रोड को बनाने के लिए करीब एक करोड़ का खर्च कौन झेलेगा? सेतु निगम के प्रोजेक्ट में ये रोड शामिल ही नहीं है। रेलवे के अफसरों का कहना है कि डायवर्जन, प्रशासन या सेतु निगम को कराना होगा, जबकि पीडब्ल्यूडी के अफसर यह कहकर हाथ खड़े कर रहे हैं कि अस्थायी रोड बनाने के लिए उनके पास न तो आदेश है और न ही कोई फंड है।
विज्ञापन

रेलवे ने लालफाटक क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए एक सितंबर से ट्रैफिक बंद करने को लेकर प्रशासन को चिट्ठी भेजी थी, लेकिन बदायूं आने-जाने वाले यातायात के लिए उचित वैकल्पिक रास्ता ही नहीं है। इस दिक्कत को देखते हुए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और कमिश्नर रणवीर प्रसाद की मीटिंग के बाद प्रशासन की अगुवाई में सेतु निगम और रेलवे ने करीब डेढ़ सौ मीटर लंबा अस्थायी रोड का नक्शा तैयार कर लिया है। इस पर पड़ने वाली दो क्रॉसिंग को भी शिफ्ट किया जाना है। इसके बाद इसे बनाने के लिए रेलवे को अनुमति भेजी जानी है। इंजीनियरों का कहना है कि रोड का निर्माण तालाब और कई बड़े गड्ढों में मिट्टी पाटकर किया जाना है। इससे इसका खर्च 80 लाख से एक करोड़ तक आंका गया है।
विज्ञापन

चुनौती यह है कि इस रोड को बनाने का इतना बड़ा खर्च उठाएगा कौन? सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि उनके प्रोजेक्ट में अस्थायी रोड बनाने का कोई प्रावधान ही नहीं है। यह रेलवे के हिस्से का पुल है, जबकि रेलवे के अधिकारियों का यह तर्क है कि ओवरब्रिज बनाने के लिए सेतु निगम या प्रशासन को रूट डायवर्जन कराने का इंतजाम करना है। रेलवे के पास भी अस्थायी सड़क बनाने का कोई फंड नहीं है, ऐसा ही कहना पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालफाटक पर अस्थायी सड़क का निर्माण सेतु निगम के प्रोजेक्ट में शामिल ही नहीं है। ये काम कैसे होगा, इस संबंध में कुछ कहना मुश्किल है। निगम को इस संबंध में कोई आदेश भी नहीं मिले हैं। -देवेंद्र सिंह, सीपीएम, सेतु निगम

अस्थायी रोड का अभी नक्शा तैयार हुआ है। रेलवे से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद ही विभागों को इसे बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। इसे लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। -महेंद्र कुमार सिंह, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed