फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lal phatak

हल ढूंढने में स्थानीय अफसर फेल, अब रेलवे बोर्ड तक मामला पहुंचाने की तैयारी

Sat, 07 Sep 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
lal phatak
बरेली। लालफाटक पर ट्रैफिक बंद करने के लिए रेल अफसरों की एक माह की मोहलत भी खत्म होने शुरू हो गई है। इसके बाद रेलवे लालफाटक पर करीब डेढ़ साल तक ट्रैफिक को बंद रखेगा, जबकि वैकल्पिक रास्तों को लेकर प्रशासन खुद ही संतुष्ट नहीं है। स्थानीय स्तर पर भी इसका कोई हल नहीं निकल रहा है। कमिश्नर इस मामलों को लेकर सांसद धर्मेंद्र कश्यप से वार्ता करने के बाद सुझाव भी दे चुके हैं। कमिश्नर का कहना है कि यह समस्या का हल रेलवे बोर्ड स्तर पर ही संभव है। इसके लिए वह डीएम को भी निर्देशित करेंगे कि वह भी रेलवे बोर्ड तक यह मामला पहुंचाने के लिए चिट्ठी भेजकर पैरवी शुरू कराएं।
विज्ञापन

रेल अफसर लालफाटक पर ओवरब्रिज बनाने के लिए एक सितंबर से ट्रैफिक को बंद करने की डिमांड कर चुका है, लेकिन प्रशासन के तैयार न होने और डीएम के डीआरएम मुरादाबाद को चिट्ठी भेजने के बाद रेल अधिकारी यातायात का संचालन बंद न करने के लिए एक माह की समय सीमा दे चुके हैं, जबकि बदायूं आने जाने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन के लिए चनेहटी और फरीदपुर-बुखारा रोड को चिह्नित किया गया है। जिला प्रशासन इन दोनों ही रूट को लेकर संतुष्ट नहीं है। अफसर संशय में है कि इन मार्गों पर यातायात शुरू करना कितना कारगर साबित होगा? कुछ दिन पहले कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने भी इस समस्या की जटिलता को देखते हुए आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप से बातचीत करने के साथ आग्रह किया था कि वह अपने स्तर से रेल मंत्रालय से संपर्क करें, क्योंकि स्थानीय रेल अधिकारियों से इसका कोई समाधान नहीं निकलना है। कमिश्नर का कहना है कि इस समस्या का हल तलाशने के लिए रेलवे बोर्ड ही कुछ कर सकता है। बोर्ड चाहे तो क्रासिंग के पास रोड चौड़ीकरण या फिर अंडरपास बनाने की अनुमति भी दे सकता है। कमिश्नर का कहना है कि डीएम से भी कहा जा रहा है कि वह सीधे रेलवे बोर्ड से भी पत्राचार करते हुए अपने स्तर से भी पैरवी शुरू करें।
विज्ञापन

लालफाटक पर ट्रैफिक बंद करने से काफी समस्या खड़ी हो जाएगी। इसमें रेलवे बोर्ड ही कोई तकरीब निकाल सकता है। इसके लिए डीएम से बोर्ड को दिक्कत से अवगत कराकर उसका समाधान कराने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रणवीर प्रसाद, कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed