{"_id":"6135193e8ebc3eb626307490","slug":"lal-fatak-construction-will-complete-in-90-days-bareilly-news-bly458651590","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन को सौंपा चार्ट, 90 दिन में लालफाटक पर पूरा काम करेगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन को सौंपा चार्ट, 90 दिन में लालफाटक पर पूरा काम करेगा रेलवे
Mon, 06 Sep 2021 03:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 03:38 PM IST
सार
लाल फाटक फ्लाईओवर पर रेलवे ने काम तेज कर दिया है। काम तेजी से किया जा सके इसके लिए बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। 90 दिन में काम पूरा करने के लिए रेलवे ने काम को कई हिस्सों में बांटकर प्रशासन को एक चार्ट सौंप दिया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाल फाटक फ्लाईओवर पर रेलवे ने काम तेज कर दिया है। काम तेजी से किया जा सके इसके लिए बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। उन्हें बदायूं रोड से होकर निकाला जा रहा है। नब्बे दिन में काम पूरा करने के लिए रेलवे ने काम को कई हिस्सों में बांटकर प्रशासन को एक चार्ट सौंप दिया है। चार्ट के मुताबिक 30 नवंबर तक रेलवे लाल फाटक पर अपने हिस्से का पूरा का कर लेगा।
रेलवे के जारी चार्ट के मुताबिक, तीस सितंबर तक पिलर के सभी फाउंडेंशन तैयार कर शटरिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। 31 अक्तूबर तक सभी छह पिलर की शटरिंग के साथ स्टील पाइपिंग के साथ चार पिलर पूरी तरह से तैयार कर लिए जाएंगे। नवंबर में पांच नंबर और छह नंबर पिलर का काम भी पूरा कर लिया जाएगा।
दूसरी ओर सेतु निगम के सीपीएम देवेंद्र सिंह का कहना है कि सेतु निगम तेजी से काम कर रहा है। बदायूं रोड पर सेतु निगम का काम लगभग पहले ही पूरा हो चुका हैं। कैंट क्षेत्र में पिलर तैयार कर उनके लिंटर डालने का काम शुरू किया जा चुका है। सर्विस रोड के लिए पेड़ ट्रांसलोकेट कर दिए जाएंगे। बताया कि नवंबर के अंत तक सेतु निगम अपने हिस्से का काम पूरा कर लेगा।