फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lakhs spent in the name of repairs, power cut for four hours due to light drizzle

Bareilly News: मरम्मत के नाम पर लाखों खर्च, हल्की बूंदाबांदी से चार घंटे बिजली गुल

Wed, 05 Feb 2025 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Lakhs spent in the name of repairs, power cut for four hours due to light drizzle
फतेहगंज पूर्वी। पेड़ों की छंटाई व मरम्मत के नाम पर लाखों खर्च हो रहे हैं। इसके बावजूद कस्बे व क्षेत्रों के गांवों में बिजली आपूर्ति की सुविधा ठीक नहीं हो रही है। मंगलवार दोपहर हल्की बूंदाबांदी और हवा चलने से फतेहगंज पूर्वी के विद्युत उपकेंद्र पर अंधरपुरा फीडर से आने वाली हाईटेंशन (एचटी) लाइन में फॉल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इससे कस्बे सहित सैकड़ों गांव के ग्रामीण प्रभावित हुए। काफी मशक्कत के बाद बिजली कर्मियों ने शाम में बिजली आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

दोपहर साढ़े तीन बजे से कस्बे के विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली आपूर्ति बाधित होने से कस्बे सहित देहात के सैकड़ों गांवों में बिजली गुल हो गई। लोग विद्युत विभाग के अधिकारियों से फोन पर बिजली के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करते रहे। निगम के कर्मचारी हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट तलाशने में जुटे हुए थे। चार घंटे बीत जाने के बाद फॉल्ट को खोजकर आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन

अव्यवस्था पर लोगों ने उठाया सवाल
लोगों का कहना था कि पेड़ों की छंटाई व मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन इसमें सुधार नहीं हो रहा है। हल्की बूंदाबांदी या हवा चलने से ही हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट हो जाते हैं। निगम के काफी प्रयास के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। कहीं कोई सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई चालू हो पाई नई लाइन
करीब दो वर्ष से अंधरपुरा फीडर से आने वाली नई हाईटेंशन लाइन डाली जा रही थी, लेकिन अभी तक उसे शुरू नही किया गया है। उस लाइन के तारों को चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। इसके कारण नई लाइन भी चालू नहीं हो पा रही है। इधर, अवर अभियंता राम सिंह ने बताया कि फॉल्ट तलाशने के लिए कर्मियों को पता लगा लिया गया है। विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed