फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lakhs of rupees withdrawn from deceased's bank account, report on two

Bareilly News: मृतक के बैंक खाते से लाखों रुपये निकाले, दो पर रिपोर्ट

Mon, 25 Nov 2024 07:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:53 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees withdrawn from deceased's bank account, report on two
सिरौली। मृतक के बैंक खाते से लाखों रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बे के मोहल्ला घेर निवासी आमना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति शफीउद्दीन अंसारी की तीन साल पूर्व मौत हो गई थी। पति के नाम से सिरौली के पंजाब नेशनल बैंक शाखा में संचालित खाते में लगभग सात लाख 73 हजार रुपये थे। इसको निकालने के लिए वारिस व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नगर के ही नवाजिश उर्फ लवी, कलीम अंसारी की मदद से आवेदन किया था, लेकिन दोनों आरोपियों ने उससे पहले ही फोन के जरिए सारी रकम निकाल कर खाता खाली कर दिया। यह जानकारी उसे बैंक जाने पर पता चली। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हल्का प्रभारी को सौंप दी है। कोतवाल प्रयागराज सिंह ने बताया कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed