फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lakhs of rupees were duped by the promise of profits, investors are worried.

Bareilly News: मुनाफे का झांसा देकर लाखों ठगे, निवेशक परेशान

Fri, 24 Oct 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees were duped by the promise of profits, investors are worried.
डेढ़ लाख के निवेश पर 40 महीने तक प्रतिमाह 7500 की कमाई का झांसा, अब संचालक और एजेंट लापता
विज्ञापन

बरेली। डेढ़ लाख रुपये का निवेश करने पर 40 महीने तक प्रतिमाह 7500 की कमाई का झांसा देकर लोगों के लाखों रुपये कंपनी में लगवाने के बाद अब संचालक और एजेंट लापता हो गए हैं। जमापूंजी गंवाने के बाद परेशान पीड़ित अब थानों के चक्कर लगा रहे हैं। मामले की तहरीर भी पुलिस को दी गई है।
कैंट निवासी गोपाल ने कैंट थाने और हजियापुर निवासी हरीश कुमार ने बारादरी थाने में तहरीर दी है। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने प्रेमनगर निवासी एक व्यक्ति के कहने पर एक कंपनी में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये निवेश किया था। बदायूं निवासी कंपनी के संचालक ने कहा था कि डेढ़ लाख रुपये देने पर 40 महीने तक 7500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कुछ महीने तक रुपये मिले भी। निवेश करने वाले बढ़ गए तो संचालक ने रुपये देना बंद कर दिया। अब वह मिल भी नहीं रहे हैं। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि कंपनी करीब चार साल पुरानी है। शहर के 200 से ज्यादा लोगों ने इस कंपनी में निवेश किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
व्हाट्सएप ग्रुप पर बताई जाती थी स्कीम
भुक्तभोगियों ने बताया कि कंपनी का बरेली में कहीं ऑफिस नहीं है। व्हाट्सएप ग्रुप पर ही सारी बातें होती थीं। उसी ग्रुप पर बदायूं निवासी संचालक प्लान बताता था और कंपनी में अन्य लोगों को भी जोड़ने के लिए प्रेरित करता था।
--
थाने में जो प्रार्थनापत्र आए हैं, उनकी जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मानुष पारीक, एसटी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed