{"_id":"66aadee6f893b2604603e907","slug":"lakhs-of-rupees-collected-in-the-name-of-repairing-flying-wheel-bareilly-news-c-4-1-bly1039-450649-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उड़ान चक ठीक करने के नाम पर वसूल लिए लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उड़ान चक ठीक करने के नाम पर वसूल लिए लाखों रुपये
विज्ञापन
गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में लेखपाल ने उड़ान चक ठीक कराने के नाम पर लाखों रुपये वसूल लिए। इस मामले में गांव के आधा दर्जन से अधिक किसानों ने मंगलवार को जिला अधिकारी बरेली से मिलकर लिखित शिकायत की है। डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।
सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में चकबंदी चल रही है। छोटे-छोटे चकों को एक जगह करने या एक-दूसरे किसान से बदलने संबंधी कार्य होते हैं। आरोप है कि लेखपाल ने बहादुर पाल से 15 हजार, कोमिल से 15 हजार, महेश से 21 हजार, राम सिंह से 23 हजार, राजाराम से 30 हजार, अवधेश से 20 हजार, मैकू से 70 हजार, राकेश से 80 हजार वसूल लिए हैं। इसके लिए किसानों को हरदासपुर गांव में बुलाया था। बाद में गांव आकर चक एक जगह नापने की बात कही थी। छह माह बीतने पर भी पैमाइश नहीं की। लेखपाल ने बैठने का स्थान भी बदल दिया।
आरोप है कि अब लेखपाल फोन नहीं उठा रहा, न रुपये वापस कर रहा है। लेखपाल दुर्गेश का कहना है कि 2021 में बसंतपुर गांव की नपत हो चुकी है। कई ग्रामीणों के श्रेणी छह के तहत आने वाले पट्टे पर निरस्तीकरण की कार्रवाई हो रही है। इसलिए ग्रामीण बेवजह आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री से भी की थी शिकायत
बीते दिनों दर्जनों किसान कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से भी मिले थे। अब सभी ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने किसानों को जांच कराने का आश्वासन दिया है। एसडीएम नहने राम का कहना है कि प्राप्त शिकायत परर जांच कराई जाएगी। आरोप पुष्टि होने पर कार्रवाई होगी। संवाद