{"_id":"67a752aa5e4d84968c089f15","slug":"lakhs-of-rupees-cheated-on-the-pretext-of-earning-money-in-online-trading-in-budaun-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ऑनलाइन ट्रेडिंग में कमाई का झांसा देकर 27.52 लाख रुपये ठगे, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ऑनलाइन ट्रेडिंग में कमाई का झांसा देकर 27.52 लाख रुपये ठगे, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Sat, 08 Feb 2025 06:19 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Feb 2025 06:19 PM IST
सार
बरेली में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने कमाई का झांसा देकर युवक से 27.52 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में एक युवक को ऑनलाइन ट्रेडिंग में कमाई का झांसा देकर साइबर ठगों ने 27.52 लाख रुपये की ठगी कर ली। बारादरी थाना क्षेत्र की गणेशपुरम कॉलोनी निवासी हेरंब कुमार गौतम ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर मेसेज आया था। इसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिये रुपये कमाने का झांसा दिया गया था।
विज्ञापन
हेरंब ने रुपये लगाकर ट्रेडिंग शुरू कर दी। हेरंब ने कुल 27,52,165 रुपये लगा दिए। जब रुपये निकालने की कोशिश की तो और रुपये मांगे जाने लगे। उन्होंने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने लोगों को सजगता से ऑनलाइन ट्रेडिंग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
डेबिट कार्ड से ठगों ने निकाले साढ़े तीन लाख
डेबिट कार्ड के जरिये ठगों ने सुभाषनगर के युवक के खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए। इटौआ सुखदेवपुर निवासी सत्येंद्र पाल ने बताया कि वह सात फरवरी को एक बैंक के एटीएम बूथ में रुपये निकालने गए थे। वहां पर किसी व्यक्ति ने उनका डेबिट कार्ड चोरी कर लिया। इसके जरिये ठग ने 3,50,100 रुपये निकाल लिए। उन्होंने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन