{"_id":"6165d3bd8ebc3e1e73109b8d","slug":"lakhimpur-kheri-tikunia-martyr-memoir-will-be-made-for-farmers-announces-shiromani-sikh-gurudwara-committee-from-ardas-manch","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी घोषणा: तिकुनिया में बनेगा शहीद स्थल, देशभर में विसर्जित की जाएंगी अस्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी घोषणा: तिकुनिया में बनेगा शहीद स्थल, देशभर में विसर्जित की जाएंगी अस्थियां
Wed, 13 Oct 2021 01:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:47 AM IST
सार
चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान अब तक करीब 750 किसान शहीद हो चुके हैं। तिकुनिया के शहीद किसानों के नाम भी उसी सूची में शामिल किए जाएंगे ताकि आने वाली पीढ़ी उनकी शहादत पर गर्व कर सके।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी में तिकुनिया बवाल में मारे गए किसानों की याद में वहां पर शहीद स्थल बनाया जाएगा और उनकी अस्थियां पूरे देश में विसर्जित की जाएंगी। इसकी घोषणा मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा के मंच से की गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन कर रहे डॉ. दर्शन पाल सिंह ने बताया कि दिल्ली के शिरोमणि सिख गुरुद्वारा कमेटी के लोग भी अंतिम अरदास में शामिल होने पहुंचे हैं। उन लोगों ने कहा है कि वे तिकुनिया में जमीन खरीदकर इन सभी मृत किसानों की याद में शहीद स्थल बनाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शहीदों की अस्थियां पूरे देश की पवित्र नदियों में विसर्जित की जाएंगी। चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान अब तक करीब 750 किसान शहीद हो चुके हैं। तिकुनिया के शहीद किसानों के नाम भी उसी सूची में शामिल किए जाएंगे ताकि आने वाली पीढ़ी उनकी शहादत पर गर्व कर सके।
विज्ञापन
लोगों को सौंपे गए अस्थि कलश
कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों अस्थि कलश भी मौजूद थे। बताया गया कि कार्यक्रम में शामिल होने आए लोग शहीद किसानों के अस्थि कलश अपने साथ लेकर जाएं और उन्हें पूरे देश की पवित्र नदियों में विसर्जित करें। अगर कुछ स्थानों से किसान नहीं आए हैं तो मोर्चा निर्णय लेकर उन जिलों में विसर्जन कराएगा।