फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lakhimpur kheri barat reaches brides home on bike due to lockdown

लॉकडाउन: बाइक पर आई बारात और उसी से विदा होकर ससुराल गई दुल्हन, बिना धूमधाम के हुई शादी

Tue, 21 Apr 2020 05:04 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 21 Apr 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur kheri barat reaches brides home on bike due to lockdown
बाइक से दुल्हन को विदा कराकर घर लाता दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान सभी को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भी मंगलवार को ऐसा ही कुछ देखने को मिला। यहां लॉकडाउन के बीच एक शादी हुई जिसके बाद दूल्हे को मजबूरन बाइक पर बिठाकर ही दुल्हन को विदा कराना पड़ा। 

विज्ञापन


सात फेरे लेने के बाद परिवारवालों ने दुल्हन को विदा कर दिया। दूल्हे को बाइक से दुल्हन को लेकर घर लौटना पड़ा। थाना सिंगाही के ग्राम पंचायत निबोरिया के मजरा प्रेमनगर निवासी राजेश की शादी थाना निघासन के गाव झंडी निवासी राधिका से तय थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


20 अप्रैल को शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन लॉकडाउन के कारण धूम-धाम से कार्यक्रम नहीं हो पाए। दोनों परिवारों ने सामाजिक दूरी बनाकर लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए तय तिथि पर ही शादी का फैसला लिया।

सोमवार को चार बाइकों से बारात लेकर दूल्हा अपने पिता और भाइयों के साथ पहुंचा। रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिए और शाम को वह दुल्हन को बाइक से विदा कराकर अपने घर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed