Bareilly News: आंटी 'दवा' की पुड़िया देती थी और पैसे भी...; 10 साल के बच्चे ने बताई मकान मालकिन की करतूत
बरेली में एक महिला ने किरायेदार के 10 साल के बेटे से स्मैक की पुड़िया बिकवाई। महिला मासूम बच्चे को दवा बताकर स्मैक की पुड़िया देती थी और उससे दो युवकों तक सप्लाई करती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीड़ित दंपती अपने बच्चे को लेकर बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला के खिलाफ शिकायत की जांच कर रहे पुलिसवाले समझौता कराने पर तुले हैं। महिला स्मैक का धंधा करती है, फिर भी उस पर कार्रवाई नहीं कर रहे। आरोपी महिला भी उन्हें परेशान कर रही है।
ये भी पढ़ें- UP: 14 साल की लड़की से दरिंदगी की कोशिश, लोगों ने आरोपी को मौके से पकड़ा, पिटाई कर पोती कालिख
बच्चे ने बताया पूरा घटनाक्रम
बच्चे ने भी पूरा घटनाक्रम बताया कि कैसे मकान मालकिन उससे स्मैक बिकवाती थी। उसने बताया कि आंटी दवा की पुड़िया बताकर उसे दो युवकों के पास भेजती थी। इसके बदले में उसे रुपये देती थी। जिनसे उसने महंगे पेन खरीदे। इसका पता चलने पर परिजनों ने उससे पूछा कि ये पेन कहां से खरीदे हैं।
बच्चे ने बताया कि आंटी उसे दवा की पुड़िया देकर युवकों के पास भिजवाती थी। इसके बदले वह उसे कभी 100 तो कभी 50 रुपये देती थी। बच्चे के परिजनों ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि मकान मालकिन स्मैक बेचती है। वह दवा की पुड़िया बताकर उनके बेटे से स्मैक बिकवा रही थी।
ये भी पढ़ें- टीबी मरीज की मौत: बीमार पिता को देखने के लिए कहा तो बेटी से अभद्रता, डॉक्टर बोले- इसे बाहर निकालो; Video
पीड़ित दंपती ने मकान मालिकन के खिलाफ इज्जतनगर पुलिस से शिकायत की। इस पर आरोपी महिला ने उनके बच्चे पर ही चोरी का इल्जाम लगाने लगा दिया। दंपती का आरोप है कि पुलिस भी उन पर समझौता करने का दबाव बना रही है। उधर, मकान मालिकन उनका सामान वापस नहीं दे रही है।