{"_id":"5cee2c5ebdec22073f3f26ea","slug":"lady-sub-inspector-murder-in-bareilly-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में महिला दरोगा की हत्या, पुलिस लाइन के हॉस्टल में सिर कुचलकर मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में महिला दरोगा की हत्या, पुलिस लाइन के हॉस्टल में सिर कुचलकर मारा
Wed, 29 May 2019 12:23 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 29 May 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में पुलिस लाइन के ट्रांजिट हॉस्टल में स्पेशल इंटेलीजेंस की महिला दरोगा की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सिर को भी किसी वजनदार चीज से कुचल दिया गया। हॉस्टल में मौजूद होने के बाद भी दो दिन तक दरोगा के रूम का दरवाजा नहीं खुला था।
शक होने पर मंगलवार देर रात पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी दरवाजा खोलकर अंदर घुसे तो गेस्टरूम में दरोगा की लाश पड़ी मिली। सामान भी बिखरा पड़ा था। हालांकि पुलिस ने दावा किया कि लूट नहीं हुई है।
डिडौली (जेपीनगर) के गांव रामनगर जोया की रहने वाली 40 वर्षीय दरोगा रीना कुमारी एथलेटिक्स की कोच भी थीं। रात करीब 12 उनकी हत्या की खबर से पूरी पुलिस लाइन में सनसनी फैल गई। हत्यारों ने रीना कुमारी की हत्या काफी बेरहमी से की थी।
विज्ञापन
उनके गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था तो सिर पर वजनदार चीज से चोटों के कई निशान थे। चेहरे और आसपास फर्श पर बिखरे खून की पपड़ी जमी हुई थी। कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था। कुर्सियां भी इधर-उधर पड़ी हुई थीं।

पुलिस ने बताया कि रीना कुमारी तीन महीने से चाइल्ड केयर लीव पर चल रही थीं। उनका बेटा यश दिल्ली में 11वीं का छात्र है जो काफी दिनों से उन्हीं के पास था और दो दिन पहले ही दिल्ली गया था। पुलिस मान रही है कि रीना की हत्या उसके जाने के बाद की गई।
रीना की शादी उनके पैतृक गांव के पड़ोस में ही थाना रजगपुर के गांव कूबी निवासी पीएसी के जवान शरणवीर से हुई थी, लेकिन शादी के दो साल बाद ही तलाक हो गया।
पुलिस लाइन में हत्या की सूचना पर डीआईजी राजेश पांडेय और एसएसपी मुनिराज जी भी पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि बुधवार को रीना के परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस हत्या की वजह पता लगाने की कोशिश करेगी।