फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lady officer molested by goons in Shahjahanpur

UP News: छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़वाने गईं महिला अधिकारी से छेड़खानी, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Sep 2024 04:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Sep 2024 04:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में महिला अधिकारी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। टीम के साथ छुट्टा पशु पकड़वाने गई महिला अधिकारी से नशे में धुत कुछ लोगों ने छेड़खानी की। ट्रॉलियों पर डंडे बरसाए। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
lady officer molested by goons in Shahjahanpur
पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट में निराश्रित गोवंशीय पशुओं को ट्रॉलियों में भरकर गोशाला लेकर जाने के दौरान पिपरोला गांव के कुछ लोगों ने महिला अधिकारी के साथ छेड़खानी कर दी। नशे में धुत आरोपियों ने ट्रॉली पर डंडे बरसाकर सरकारी कार्य में बाधा डाली। महिला अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित पशुओं को गोशाला तक पहुंचाने का कार्य ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। 24 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे ददरौल ब्लॉक की एक महिला अधिकारी सफाई कर्मचारियों की मदद से गोवंशीय पशुओं की तलाश में निकली थीं। 
विज्ञापन


Bareilly News: डेयरी में गोवंशीय पशु को काटकर बेचता था मांस, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवंशीय पशुओं को ट्रॉली में भरवाकर पुरैना स्थित अस्थायी गोशाला में पहुंचाने की तैयारी थी। रास्ते में पिपरोला गांव के मुनीजर, शेर सिंह, जयपाल, राम सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्रॉली को रोक लिया। आरोप है कि सभी शराब के नशे में थे। महिला अधिकारी को गलत नीयत से छूते हुए अश्लील हरकतें करने लगे। गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 
ट्रॉलियों में लाठी-डंडे मारकर सरकारी कार्य में बाधा डाली। महिला अधिकारी किसी तरह बचकर थाने पहुंचीं और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने शाहजहांपुर-कांट रोड पर खुर्रम के ईंट भट्ठे के पास से मुनीजर और शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। 

सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed