फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused arrested for selling meat in Milk dairy in Bareilly

Bareilly News: डेयरी में पशु काटकर बेचते थे मांस, डेयरी मालिक और उसका भाई गिरफ्तार

Thu, 26 Sep 2024 01:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Sep 2024 01:15 PM IST
सार

बरेली में डेयरी की आड़ में प्रतिबंधित मांस बेचने का धंधा चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठन के लोग बृहस्पतिवार सुबह डेयरी पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
Accused arrested for selling meat in Milk dairy in Bareilly
बोरी में भरे मिले मांस के अवशेष - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के किला छावनी निवासी डेयरी संचालक अन्नू और उसका भाई इमरान अपनी डेयरी में संरक्षित पशुओं को काटकर मांस बेचते थे। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने पशु काटा और उसके अवशेष किला पुल से नदी में फेंक दिए। ऐसा करते देख हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली। आईवीआरआई से टीम बुलाकर अवशेषों का सैंपल ले लिया।

विज्ञापन


मोहल्ला छावनी में सुबह कुछ लोगों ने एक प्लास्टिक के कट्टे में ई-रिक्शा पर संरक्षित पशुओं के अवशेष ले जाते दो लोगों को देखा। तुरंत ही उन लोगों ने इसकी सूचना हिंदू संगठनों के नेताओं को दे दी। 
विज्ञापन


सूचना पर विश्व हिंदू महासंघ (गोरक्षा) के अध्यक्ष आशीष शर्मा, आजाद सेना के अमित राठौर, गो रक्षा दल के गौरव कश्यप, शुभम गंगवार आदि मौके पर पहुंच गए। इन्होंने पीछा कर दोनों आरोपियों की वीडियो बना ली। फिर दोनों लोग ई रिक्शा लेकर किला पुल पर पहुंचे। वहां से अवशेष का कट्टा नदी में फेंकते वक्त इन्हें पकड़कर संगठन कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में भी दिखे आरोपी 
सूचना पर किला पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुंरत ही पशु चिकित्सक बुलाकर अवशेषों का सैंपल भरवा दिया। इस दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तो दोनों आरोपियों की फुटेज भी पशु मांस लाते मिली। 

किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि आशीष शर्मा की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने पूछताछ में पशु कटान की बात स्वीकारी है। मांस संरक्षित पशु का है या नहीं ये तो लैब से रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। डेयरी के बारे में संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed