फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lack of drivers makes it difficult to operate all 706 buses.

Bareilly News: चालकों की कमी, सभी 706 बसों का संचालन मुश्किल

Tue, 03 Mar 2026 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Lack of drivers makes it difficult to operate all 706 buses.
बरेली। चालकों की कमी का असर रोडवेज बसों के संचालन पर दिखने लगा है। परिक्षेत्र के बरेली, बदायूं, रुहेलखंड और पीलीभीत डिपो की 706 बसों में से 20 फीसदी वर्कशॉप से बाहर ही नहीं निकल पा रहीं। रोक के बावजूद कई चालकों के अवकाश पर चले जाने से समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

होली के दौरान मुख्यालय ने शत-प्रतिशत बसों के संचालन का आदेश दिया है, जबकि हालत यह है कि कुछ एसी बसें भी चालकों की कमी के कारण रफ्तार नहीं भर पा रहीं। परिक्षेत्र के बेड़े में शामिल औसतन 10 फीसदी बसों को मरम्मत के लिए वर्कशॉप जाना पड़ रहा है। बरेली-टनकपुर, बरेली-फर्रुखाबाद, बरेली-मथुरा, बरेली-कासगंज रूटों पर सोमवार को बसों की कमी के कारण यात्री परेशान हुए। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि पूरी क्षमता के साथ बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

आरएम दीपक चौधरी का कहना है कि चारों डिपो पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। कोई शिकायत आने पर तत्काल निस्तारण कराया जा रहा है। होली के दौरान छुट्टी पर जाने वाले चालकों-परिचालकों की सूची सभी एआरएम से उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed