फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   labour reached at collectorate

साहब ! पैर सूज गए हैं, अब नहीं चला जाता... घर भिजवा दो

Tue, 12 May 2020 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
labour reached at collectorate
बरेली। लॉकडाउन में मालिक ने जब खाना देने से भी मना कर दिया तो बिहार के लिए पैदल निकले मजदूरों की हिम्मत बरेली आते-आते जवाब दे गई। कई लोगों के पैर सूज गए तो कुछ की तबीयत भी खराब हो गई थी। एक महिला दुधमुंह बच्चे को लेकर गोद में लेकर आ रही थी। कलक्ट्रेट पहुंचे प्रवासी मजदूर डीएम से बोले.. साहब कैसे भी हमें घर भिजवा दो। फिलहाल मजदूरों को शेल्टर होम भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

कलकट्रेट पहुंचे बिहार के मजदूरों को कहना था कि वह अलीगढ़ में एक फैक्ट्री में काम करते थे। मालिक का कहना था कि वह उनकी मदद नहीं कर सकता। इसके बाद मजदूर पैदल ही मीलों दूर बिहार के लिए पैदल की चल पड़े। उनका कहना था कि वह कासगंज में अधिकारियों से मिले थे मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। बरेली आते-आते हिम्मत टूट चुकी है। इसके आगे अब एक भी कदम नहीं चला जाता। कलक्ट्रेट पहुंचे इन मजदूरों डीएम नितीश कुमार से बोले कि उन्हें किसी तरह से उन्हें बिहार भिजवा दिया जाए। डीएम ने मजदूरों को आश्वस्त किया कि उनकी पूरी मदद होगी। कलक्ट्रेट के कुछ कर्मचारियों ने इंसानियत दिखाते हुए भूखे-थके प्रवासी मजदूरों को फल लाकर भी खिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed