{"_id":"61968076f5a5a61a650ae58f","slug":"labour-dies-due-to-negligence-in-bareilly-operator-started-concrete-mixer-machine-during-cleaning","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: लापरवाही ने ले ली मजदूर की जान, सफाई के दौरान ऑपरेटर ने चला दी कंक्रीट मिक्सर मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: लापरवाही ने ले ली मजदूर की जान, सफाई के दौरान ऑपरेटर ने चला दी कंक्रीट मिक्सर मशीन
Thu, 18 Nov 2021 10:03 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली/बिथरी
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली/बिथरी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:03 PM IST
सार
बिथरी चैनपुर के गांव खजुरिया ब्रह्मनान में दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के भाई का कहना है कि उसका भाई सफाई के लिए मिक्सर मशीन के ड्रम में घुसा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जिले में कंक्रीट मिक्सर मशीन में फंसने से बिथरी क्षेत्र के गांव खजुरिया ब्रह्मनान में रहने वाले धनपाल (40) की मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में मोहित नाम का मजदूर भी घायल हो गया। इस मामले में थाना बिथरी चैनपुर में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर के गांव खजुरिया ब्रह्मनान में निर्माणाधीन कॉलोनी में कंक्रीट मिक्सर मशीन लगी हुई है। गांव के ही रहने वाले धनपाल और लक्ष्मण गुरुवार को एक साथ काम करने आए थे। धनपाल के भाई विमल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसका भाई सफाई के लिए मिक्सर मशीन के ड्रम में घुसा था। इसी बीच ऑपरेटर ने लापरवाही करते हुए मशीन चला दी।
विज्ञापन
उसका भाई उसमें फंसकर चीखने लगा लेकिन जनरेटर के शोर में उनकी आवाज दब गई। मोहित नाम के मजदूर ने हादसा देखकर मशीन बंद कराई और उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक धनपाल की मौत हो चुकी थी। उसे बचाने के प्रयास में मोहित भी घायल हो गया। विमल ने बताया कि मशीन के ब्लेड में फंसकर उनके भाई के हाथ-पैर, सिर, गर्दन समेत शरीर विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं।
विज्ञापन