फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Laborer returning home dies in accident

Bareilly News: घर लौट रहे मजदूर की हादसे में मौत

Mon, 20 Jan 2025 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Laborer returning home dies in accident
नवाबगंज फोटो 1 मृतक बीरू का फाइल फोटो
अटंगा चांदपुर गांव की मोड़ के पास हुआ हादसा, परिजनों में मातम
विज्ञापन

क्योलड़िया। मजदूरी कर घर लौट रहा मजदूर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मजदूर के परिवार में मातम पसर गया।
थाना क्षेत्र के नकटी नरायनपुर गांव का 35 वर्षीय वीरू पुत्र ओमप्रकाश उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर में मजदूरी करते थे। शनिवार की रात उधमसिंह नगर से अपने गांव नकटी नरायनपुर लौट रहे थे। जैसे ही रात दस बजे अटंगा चांदपुर गांव की मोड़ के पास पहुंचे। उसी बीच सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही वीरू की पत्नी सुमन और उनके तीन बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed