{"_id":"64f4eaab8bb0118cda02c017","slug":"laborer-fell-from-qutubkhana-bridge-while-working-condition-critical-bareilly-news-c-4-noi1138-240533-2023-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: काम करते समय निर्माणाधीन कुतुबखाना फ्लाईओवर से गिरा मजदूर, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: काम करते समय निर्माणाधीन कुतुबखाना फ्लाईओवर से गिरा मजदूर, उपचार के दौरान मौत
Mon, 04 Sep 2023 01:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:49 PM IST
सार
कुतुबखाना फ्लाईओवर पर रविवार को शटरिंग बांधने के दौरान पीलीभीत के पूरनपुर निवासी मजदूर धनंजय नीचे गिर गया। दूसरे मजदूर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कुतुबखाना फ्लाईओवर का हो रहा निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में कुतुबखाना फ्लाईओवर के निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते आखिरकार हादसा हो ही गया। पुल के लिए शटरिंग बांध रहा मजदूर रविवार तड़के चार बजे नीचे गिर गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। निजी अस्पताल में उपचार क दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मजदूरों ने दोपहर तक काम बंद रखा। अमर उजाला ने खबरें प्रकाशित कर जिम्मेदारों को बार-बार चेताया था। यदि वहां सुरक्षा इंतजाम किए होते तो शायद यह हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी: बरेली के युवक ने इंस्टाग्राम पर लिखा- बाबा की मौत मंडरा रही है; गिरफ्तार
विज्ञापन
कुतुबखाना चौराहे से कोहाड़ापीर तक निर्माणाधीन पुल पर शटरिंग का काम हो रहा है। रविवार को शटरिंग बांधने के दौरान पीलीभीत के पूरनपुर निवासी मजदूर धनंजय नीचे गिर गया। दूसरे मजदूर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसी दौरान कार्यदायी संस्था के ठेकेदार भी पहुंच गए।
पहले भी सामने आ चुकी है लापरवाही
उन्होंने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को हादसे की सूचना तक नहीं दी गई। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार और प्रोजेक्ट मैनेजर हादसे पर पर्दा डालने की कोशिश में जुटे रहे। उच्चाधिकारियों को भी हल्की चोट आने की सूचना दी गई। फ्लाईओवर के निर्माण में पहले भी इस तरह की लापरवाही सामने आ चुकी है।