फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Laborer dies after being hit by train

Bareilly News: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Sun, 11 Jan 2026 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being hit by train
बरेली। फरीदपुर इलाके के राजपुरिया निवासी 45 वर्षीय बाबूराम की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

वह मजदूरी करते थे, उन्हें कम सुनाई देता था इस वजह से यह हादसा हुआ। पोस्टमाॅर्टम हाउस पर बाबूराम के भांजे सचिन ने बताया कि बाबूराम अपने बहनोई ठाकुरदास के घर थाना सीबीगंज क्षेत्र के नंदोसी गांव में रह रहे थे। सोमवार सुबह बाबूराम शौच के लिए रेल लाइन पार कर रहे थे, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सचिन ने बताया कि बाबूराम को सुनाई कम देता था जिस कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सके। सीबीगंज प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि बाबूराम मजदूरी कर जीवनयापन करते थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed