फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Laborer dies after being crushed when pickup overturned

Bareilly News: पिकअप के पलटने से मजदूर की दबकर मौत

Tue, 13 May 2025 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being crushed when pickup overturned
क्योलड़िया। क्षेत्र के नकटी नरायनपुर के पास लोडर पलटने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल मजदूरों को अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

क्योलड़िया निवासी 30 वर्षीय एवज बक्स मजदूरी का कार्य करते हैं। सोमवार की दोपहर वह अन्य मजदूरों के साथ क्योलड़िया से शटरिंग खोलकर पिकअप में लादकर नकटी नरायनपुर गांव की तरफ ले जा रहे थे। तभी पिकअप अनियंत्रित होकर एक भट्ठे के पास पलट गई। इसमें दबकर एवज, अरबाज, संजीव घायल हो गए। मौके पर आए लोगों ने तीनों को अस्पताल भेज दिया। इस दौरान एवज बक्श की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद
--
दावत खाकर लौट रहे दो बाइक सवार हादसे में घायल

भंडसर। दावत खाकर लौट रहे दो बाइक सवार सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सीबीगंज के गांव सरनिया निवासी खलील, उसका 24 वर्षीय साथी अकमल कस्बा नवाबगंज से दावत खाकर बाइक से अपने गांव आ रहे थे कि गांव खाईखेड़ा के समीप पुलिया के पास कार चालक ने बाइक में साइड मार दी, जिससे बाइक असंतुलित होकर एक तरफ गिर गई। इसमें दोनों घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन

--
दुर्घटना में घायल ने कराई रिपोर्ट



मीरगंज। थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप पुलिस पर लग रहा है। रामपुर जिले के ग्राम कृपिया पाण्डेय निवासी मुनीश कुमार ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि तीन मई शाम करीब 6:30 बजे वह अपने पिता रतनलाल के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी बहादुरपुर के पास एक बाइक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता रतनलाल गंभीर घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने आरोपी बाइक सवार को पकड़ लिया, जिसने अपना नाम मदनलाल वर्मा निवासी देवचरा, आवंला (बरेली) बताया है। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने रिपोर्ट लिखी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed