फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Labor department launched a campaign, 15 child laborers identified

Bareilly News: श्रम विभाग ने चलाया अभियान, 15 बाल श्रमिक चिह्नित

Fri, 20 Jun 2025 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Labor department launched a campaign, 15 child laborers identified
मीरगंज। बृहस्पतिवार को श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों पर कुल 15 बाल श्रमिक कार्यरत पाए गए। श्रम विभाग की टीम ने मौके पर ही प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नियोजकों को सख्त चेतावनी दी। विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमानुसार दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी राम अवतार शर्मा, बी. राम और राकेश कुमार, एएचटीयू एवं चाइल्ड लाइन की कमला देवी भी इस अभियान में मौजूद रहीं।
विज्ञापन


श्रम विभाग ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि 18 वर्ष से कम उम्र के किसी भी बालक या किशोर को कार्य पर न रखें। अधिनियम के अनुसार, 14 वर्ष तक के बालक को काम पर रखने पर 20,000 से 50,000 तक जुर्माना या छह माह से दो वर्ष तक की जेल अथवा दोनों सजाएं हो सकती हैं। साथ ही नियोजक से 20,000 प्रति बालक की वसूली भी की जाएगी। 14 वर्ष से ऊपर के किशोर को काम पर रखने पर 10,000 तक जुर्माना हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed