फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Selection of students forget the hassle

चुनाव में छात्रों की  परेशानी भूल गए

Tue, 14 Feb 2017 01:14 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Tue, 14 Feb 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Selection of students forget the hassle
CBSE class X and class XII exams to now begin from March 9
चुनाव के चक्कर में माध्यमिक शिक्षा विभाग इस बार बोर्ड परीक्षार्थियों की परेशानी भी भूल गया। परीक्षा के दबाव से मुक्ति दिलाने के लिए हर बार मनोविज्ञान केंद्र हेल्पलाइन जारी करता था। इस बार विभाग उसके बारे में ही भूल गया। इस हेल्पलाइन से छात्रों की परीक्षा से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण होता था ताकि मनोवैज्ञानिक दबाव से छुटकारा दिलाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव बाद हेल्पलाइन जारी की जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तमाम छात्र मनोवैज्ञानिक रूप से दबाव महसूस करते हैं। कई बार यह दबाव उनके परिणाम तक को प्रभावित कर जाता है। छात्रों को ऐसी परेशानियों से निजात दिलाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग मनोविज्ञान केंद्र की मदद से एक हेल्पलाइन जारी करता है। जहां छात्र परीक्षा से जुड़ी हर चीज पर बात कर सकता है। विशेषज्ञ छात्र को उस समस्या से निजात दिलाने के तरीके बताता है। विभाग इस बार इस हेल्पलाइन के बारे में भूल गया। डीआईओएस मुन्ने अली ने बताया कि चुनाव के चलते अभी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पर फोकस नहीं हो पा रहा है। चुनाव के बाद हेल्पलाइन जारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed