{"_id":"6a85f96d879a0edf160c98d4","slug":"kushth-ashram-road-closed-for-cm-grid-scheme-works-bareilly-news-c-4-bly1015-949060-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीएम ग्रिड योजना के कार्यों के लिए कुष्ठ आश्रम रोड को किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीएम ग्रिड योजना के कार्यों के लिए कुष्ठ आश्रम रोड को किया बंद
Thu, 20 Aug 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के पहले चरण के निर्माण कार्य में अब तेजी आई है। कुष्ठ आश्रम रोड को बुधवार को बंद करके कार्य कराए गए। हाल ही में लखनऊ में आयोजित समीक्षा बैठक में इस योजना में सुस्ती पर शीर्ष अधिकारियों ने नाराजगी जताई थी। निर्माण की समय सीमा को बढ़ाते हुए सितंबर तक कार्य पूर्ण कराने की हिदायत दी थी। इसी के बाद यह तेजी आई है।
कुष्ठ आश्रम रोड अचानक बंद किए जाने से स्थानीय नागरिकों, राहगीरों और वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ रहा है। इससे उन्हें कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। हालांकि, नगर निगम की प्राथमिकता जनता को हो रही इस असुविधा को कम करना और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य को पूरा कराना है।
निगम की टीमों ने बुधवार को नालियों के चैंबरों या डिप को ढकने और टूटे-फूटे फुटपाथों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना नगर निगम और शासन के एजेंडे में सबसे ऊपर है। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चल रहे निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा।