फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kushagra won the final by defeating Atishya in straight sets.

Bareilly News: अतिशय को सीधे सेटों में हराकर कुशाग्र ने जीता फाइनल

Sat, 30 May 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 30 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Kushagra won the final by defeating Atishya in straight sets.
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्मार्ट सिटी हॉल मेंं आयोजित तीन दिवसीय अंकित चतुर्वेदी मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। दोपहर 1:30 बजे से शुरू हुए मैचों में खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल और कुछ वर्गों के फाइनल मुकाबलों में अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

बालक एकल (11 वर्ष) के फाइनल मैच में कुशाग्र कुमार ने अतिशय मिश्रा को सीधे सेटों में 15-04, 15-02 से पराजित कर खिताबी जीत हासिल की। बालक एकल (13 वर्ष) में आरव कौशिक ने निधिर अग्रवाल को 15-10, 15-04 से हराकर खिताबी जीत हासिल की। बालक एकल (15 वर्ष) में रूद्रराज सिंह ने स्वरित कन्नौजिया को 16-14, 15-10 से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन


बालिका एकल (13 वर्ष) के फाइनल मैच में कनिष्का जोशी ने रीता को 15-06, 15-08 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। 15 वर्ष वर्ग के फाइनल मुकाबले में अनुष्का चौधरी ने अविका अग्रवाल को 15-09, 15-10 से हराकर खिताब अपनी झोली में डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग के डबल्स (17 वर्ष) के फाइनल मैच में राम सक्सेना और अर्थव अग्रवाल की जोड़ी ने शिखर और आराध्य को 15-11, 15-05 से हराकर खिताबी जीत हासिल की। बालक एकल (17 वर्ष) के पहले सेमीफाइनल में राम सक्सेना ने रूद्रराज सिंह को और दूसरे में अर्थव अग्रवाल ने कैरव चौधरी को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
बालक एकल (19 वर्ष) के सेमीफाइनल में शौर्य दुबे ने अमन सिंह को और राम सक्सेना ने अस्मित सिंह को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। पुरुष एकल वर्ग में नमन गांधी ने कैरव चौधरी को और विशाल सिंह ने शौर्य वर्मा को हराकर फाइनल का सफर तय किया।
मिश्रित युगल (मिक्स डबल्स) के सेमीफाइनल मैचों में नमन गांधी व नेहा की जोड़ी ने कैरव व अनुष्का को हराया। विशाल व शुभी भारद्वाज की जोड़ी ने नित्यांश व अदिति को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।



संघ के सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएल खट्टर, सचिव अनिल मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, गौरव भसीन, देवेंद्र थापा, विष्णु शंकर शर्मा, पवन अग्रवाल, राकेश टंडन, सुनील शर्मा, हरीश छावड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed