{"_id":"693dcd65bf920b0f7d0aa3b7","slug":"krishna-public-school-clinched-the-trophy-bareilly-news-c-4-vns1074-785871-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कृष्णा पब्लिक स्कूल ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कृष्णा पब्लिक स्कूल ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा
Sun, 14 Dec 2025 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मानस स्थली आवासीय विद्यालय की ओर से परिसर स्थित स्टेडियम में आयोजित अंतर-विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में कृष्णा पब्लिक स्कूल ने सोबतीस पब्लिक स्कूल को 120 रनों से पराजित कर विजेता का तमगा हासिल किया। कृष्णा पब्लिक स्कूल के आयुष सिंह ने 60 रनों की पारी खेली।
फाइनल मैच का शुभारंभ मानस स्थली ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रकाश गोयल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर सोबतीस पब्लिक स्कूल ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। कृष्णा पब्लिक स्कूल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 182 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से आयुष सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों पर 60 रन बनाए। 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोबतीस पब्लिक स्कूल की टीम कृष्णा पब्लिक स्कूल की सटीक और आक्रामक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 20 ओवर में 62 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अर्पित को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, अंश सिंह को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व पूरे टूर्नामेंट में निरंतर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले आयुष सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी, पुलिस उपनिरीक्षक रविंद्र राणा उपस्थित रहे। संवाद