फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kohadapir intersection becomes the new jam point of the city

Bareilly News: शहर का नया जाम प्वाइंट बना कोहाड़ापीर चौराहा

Fri, 15 Mar 2024 04:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 15 Mar 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Kohadapir intersection becomes the new jam point of the city
बरेली। महादेव पुल बनने के साथ ही कोहाड़ापीर चौराहा शहर का नया जाम प्वाइंट बन गया है। पुल के उद्घाटन के दूसरे दिन यहां सुबह दो बार जाम लगा। कोतवाली की तरफ से चढ़कर जब लोग कोहाड़ापीर चौराहे की तरफ उतरते हैं तभी वहां जाम में फंस जा रहे हैं। जाम न लगे इसको लेकर अधिकारी मंथन में जुटे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को महादेव पुल के उद्घाटन के बाद जाम की मुख्य वजह लोगों का सेल्फी लेना बताया जा रहा था। पुल पर पहली बार गुजरने वाले लोगों में कोई रील बना रहा था तो कोई रुक कर वीडियो बना रहा था। इससे वहां आवागमन प्रभावित भी हुआ था। देर रात तक जाम लगा रहा था। उम्मीद थी कि दूसरे दिन हालात सामान्य रहेंगे, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे करीब फिर कोहाड़ापीर चौराहे पर जाम लग गया। जैसे-तैसे जाम खुला इसके बाद करीब 11 बजे फिर जाम लगा। यह स्थिति तब रही जबकि जाम न लगने देने के लिए एक ट्रैफिक पुलिस का सिपाही व होमगार्ड तैनात किया गया है। 12 बजे पुलिस ने जाम खुलवाया, तब हालात सामान्य हुए।
विज्ञापन

हालांकि बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी के कारण पुल पर वाहनों का दबाव भी कम था। बावजूद इसके कोहाड़ापीर चौराहे पर चारों तरफ से एक साथ वाहन आने के चलते हल्का जाम लगता रहा। दरअसल, इस चौराहे पर पांच तरफ से वाहन आ रहे हैं। पुल से उतरते ही चौराहा होने के कारण यहां ट्रैफिक लाइट लगना भी संभव नहीं। चौराहे पर भूड़ या डेलापीर की तरफ से कोई भी वाहन आता है और जब वह घूमकर कुदेशिया की तरफ जाता है तो इसी दौरान दूसरी तरफ से भी वाहन आ जाता है। ऐसे में पुल से उतरने वाले लोग जाम में फंस जाते हैं। एसपी ट्रैफिक शिवराज ने बताया कि जाम की समस्या से निपटने के लिए मंथन किया जा रहा है। जल्द ही कोई उपाय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन-वे ट्रैफिक हो तो बने बात
जाम की समस्या दूर न होने से स्मार्ट सिटी के तहत पुल बनाने की सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। इसलिए अब अधिकारी जाम का समाधान निकालने में जुटे हैं। समाधान के तौर पर कुदेशिया व डेलापीर की तरफ से आने वाले दो रास्तों में से किसी एक को वनवे करने की भी बात हो रही है। कहा जा रहा है कि डेलापीर- महादेव पुल वाले रास्ते को आने के लिए रखा जाएगा जबकि जाने के लिए कुदेशिया फाटक वाला रोड दिया जाएगा। हालांकि गुलाबनगर व भूड़ से आने वाले वाहनों को लेकर पेच फंसेगा। अधिकारियों को इसका तोड़ निकालने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed