फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kites in the sky Udengi Modi

आसमान में नहीं उड़ेंगी मोदी की पतंगें

Sat, 14 Jan 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 14 Jan 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Kites in the sky Udengi Modi
Kites in the sky Udengi Modi - फोटो : बरेली, अमर उजाला
चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के बाद नेताओं के फोटो छपी पतंग उड़ाने पर भी रोक लगा दी गई है। इसी के तहत कोतवाली पुलिस ने प्रशासनिक टीम के साथ सराय खाम सुनहरी मस्जिद के निकट छापा मारकर मोदी का पोस्टर छपी पतंग बेचने वाले दो लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इससे पतंग विक्रेताओं में खलबली मच गई है। 
विज्ञापन

कोतवाल के के वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के सराय खाम में ईनाम अली और साजिद की दुकान पर मोदी का पोस्टर छपी पतंगे बिक रही थी। जिन्हें खरीदने के बाद लोग आसमान में उड़ा रहे थे। जिससे चुनाव प्रचार हो रहा था, जो आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा था। इसी के तहत दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चौकी चौराहे पर नीली लाल बत्ती लगाकर बाइक चलाने वाले को पकड़कर उसकी बाइक भी सीज कर दी गई।   बारादरी इलाके के शहामतगंज में सालू की क्राकरी की दुकान पर सपा, बसपा, भाजपा पार्टी के पोस्टर लगे हुए थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान सभी पोस्टर हटवा दिए। साथ ही सालू के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed