{"_id":"5d546f5a8ebc3e6cae4f04d0","slug":"kite-flying-bareilly-news-bly3724615183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांझे का हमला रोक नहीं पाए साहब श्यामगंज पुल पर कटी युवक की गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांझे का हमला रोक नहीं पाए साहब श्यामगंज पुल पर कटी युवक की गर्दन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशंकाओं के मुताबिक चाइनीज मांझा एक बार फिर खतरनाक साबित हुआ। श्यामगंज फ्लाईओवर पर बुधवार की दोपहर में चाइनीज मांझा से एक युवक की गर्दन कट गई। वह घर से अपने कार्यालय की ओर जा रहा था। घायल अवस्था में उसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्म पर टांके लगाने के बाद उसे छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
पीड़ित आशीष पटेल ने बताया कि दोपहर में वह श्यामगंज फ्लाईओवर से होते हुए डीडीपुरम जा रहा था। इसी दौरान अचानक मांझा उसके हेलमेट में फंसा तो उसे निकालने के लिए उन्होंने बाइक की रफ्तार कम की लेकिन तब तक मांझा हेलमेट से खिसककर गर्दन पर पहुंच गया और खिंचाव के साथ अंदर तक धंस गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जैसे ही वह आगे बढ़े, एक और युवक उसी मांझे में जा फंसा और उसकी नाक और गर्दन के साथ हथेलियां भी जख्मी हो गईं।