{"_id":"62377222b8fc4a41c51b8cbf","slug":"kisan-mahapanchayat-will-be-held-in-tikunia-today-bareilly-news-bly4787595164","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिकुनिया में आज होगी किसान महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिकुनिया में आज होगी किसान महापंचायत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिकुनिया। तिकुनिया हिंसा मामले में गवाह पर हमले समेत कई बिंदुओं पर विचार विमर्श करने के लिए तिकुनिया के कौड़ियाला घाट गुरुद्वारा परिसर में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट की महापंचायत होगी। इस महापंचायत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महापंचायत में चढ़ूनी गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी भी शामिल होंगे।
महापंचायत में तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र की जमानत, गवाहों पर हमले, राकेश टिकैत और सरकार के बीच हुए समझौते के किए गए वादे पूरे न होने पर चर्चा की जाएगी। वहीं एम्एसपी, किसानों पर फर्जी मुकदमे में किसानों की गिरफ्तारी पर चर्चा होगी। संवाद