{"_id":"62eda8f820f32e66f9605a715a3d38de","slug":"kiosks-at-hotels-and-lasted-jcb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल और खोखे पर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल और खोखे पर चली जेसीबी
बरेली
Updated Wed, 02 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने मंगलवार को विकास भवन रोड से आनंद आश्रम तक पर अतिक्रमण हटाया। गांधी उद्यान चौराहा से डीआईओएस दफ्तर तक होटल, खोखे, चाय की अस्थायी दुकानों को ध्वस्त किया गया। दो दुकानदारों से 25 हजार का जुर्माना भी वसूला। आनंद आश्रम से श्यामगंज चौराहे तक दुकानदारों और फड़ ठेले वालों को कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई है। अपराह्न दो बजे से चले अभियान में गांधी उद्यान पार्क से आनंद आश्रम तक अनीता, सोनू और महेंद्र का छप्परनुमा चाय का होटल, तीन छोटे पोल बोर्ड, कबाड़ी का टीन शेड खोखा, शिवम, राजाराम, सुशील कश्यप, रामकिशोर का खोखा ध्वस्त किया गया। अमूल पार्लर, डॉ. डीके श्रीवास्तव के अस्पताल का बोर्ड, डा. अशोक किरन अस्पताल का बोर्ड उखाड़ा गया। जेसीबी ने रघुकुल भवन की सड़क भी तोड़ दी। बड़ौदा बैंक एडीएम का बोर्ड, डॉ. रवि खन्ना के हर्षित अस्पताल, डॉ. रमाकांत के डेंटल क्लीनिक के बोर्ड भी तोड़े गए। बृज केमिस्ट एसोसिएशन का टीन शेड और एचके कंप्यूटर का बोर्ड समेत दो बैनर और एक छोटा बोर्ड भी तोड़ा। तीन होटल, छह खोखे, चार पोल बोर्ड, पांच बैनर, छह स्टैंड बोर्ड हटाए गए। सहायक नगर आयुक्त विकास सेन ने एमबी इलेक्ट्रानिक्स से 20 हजार और अग्रवाल मेडिकल स्टोर से पांच हजार का जुर्माना वसूला। अभियान में जयपाल सिंह, हीरालाल, रामसिंह पटेल, जयकरन आदि कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन