फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kindness to our own people... officers are reluctant to file FIR

Bareilly News: अपनों पर करम... एफआईआर कराने से कतरा रहे अफसर

Wed, 27 Aug 2025 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Kindness to our own people... officers are reluctant to file FIR
बदायूं/बरेली। धान खरीद से जुड़ा चावल गबन घोटाला सामने आने के बाद भी लीपापोती करने की कोशिश की जा रही है। कई महीनों से आरसी दबाए बैठे अफसर एफआईआर कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। उन्हें डर है कि कहीं फंदा उनके गले तक न पहुंच जाए। अफसर केवल राइस मिल को ब्लैक लिस्ट करने का शिगूफा छेड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बदायूं जिले में पिछले सत्र का धान खरीदने के बाद राइस मिल को भेजा गया था। राइस मिल की ओर से तय समय में चावल को गोदाम पर नहीं भेजा गया। इससे न केवल सरकारी धन का नुकसान हुआ, बल्कि लाखों की रकम के बंदरबांट की सुगबुगाहट सामने आई।
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद अब अधिकारी राइस मिल को ब्लैक लिस्ट करने की बात कह रहे हैं। चर्चा है कि अफसरों को कार्रवाई न करने के लिए मनाने को नेताओं को भी साधने का काम किया जा रहा है। यही वजह है कि न तो अब तक किसी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और न ही दोषियों को चिह्नित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
डिप्टी आरएमओ ने दी सफाई
इस घोटाले को लेकर जहां कई अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है वहीं, डिप्टी आरएमओ अतुल वशिष्ठ का कहना है कि राइस मिल को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। मिल प्रबंधक की ओर से समयसीमा के अंदर चावल को गोदाम तक नहीं पहुंचाया है। इस संबंध में रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। ब्लैकलिस्ट होने के बाद राइस मिल किसी सरकारी खरीद में भाग नहीं ले सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed