फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Killing of a young man intervening in a quarrel between husband and wife

पति-पत्नी के झगड़े में बीचबचाव कर रहे युवक की हत्या

Tue, 18 May 2021 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Killing of a young man intervening in a quarrel between husband and wife
जाटवपुरा में अर्जुन की मौत के बाद मौके पर पहुची पुलिस और परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

महिला के पति ने सिर में मारा था घूंसा, अस्पताल ले जाते समय मौत
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ सिटी, थाना प्रेमनगर में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

बरेली। पति-पत्नी में हो रहे झगड़े को देख पड़ोसी बीच बचाव करने पहुंचा तो गुस्साए पति ने उसके सिर में घूंसा मार दिया। इससे युवक वहीं गिर पड़ा और उसके मुंह से खून निकलने लगा। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
प्रेमनगर क्षेत्र के मोहल्ला जाटवपुरा में जमुना मंदिर के पास रहने वाला नवीन एक होटल में इलेक्ट्रीशियन की नौकरी करता था लेकिन लॉकडाउन के चलते इन दिनों वह घर पर ही है। पड़ोसियों के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नवीन और उसकी पत्नी दीपमाला में झगड़ा और हाथापाई हो रही थी। दोनों को झगड़ते देख पड़ोस में ही रहने वाला अर्जुन वहां बीचबचाव करने पहुंच गया। पति-पत्नी के विवाद में अर्जुन की दखलंदाजी से नवीन बौखला गया और उससे मारपीट करने लगा। अर्जुन के भाई सुभाष का आरोप है कि नवीन ने उसके सिर में घूंसा मार दिया। इससे अर्जुन वहीं गिर पड़ा और उसके मुंह, नाक और कान से खून बहने लगा। उन्होंने अर्जुुन को लाठी-डंडे से भी पीटने का आरोप लगाया। घटना के बाद नवीन मौके से भाग निकला। सूचना पर वे लोग मौके पर पहुंचे और अर्जुन को एक निजी अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सुभाष की तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ दिलीप सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पहले हुई समझौते की कोशिश, फिर रिपोर्ट

मोहल्ले वालों के मुताबिक, अर्जुन के परिवार वाले अपने मकान का निर्माण होने के चलते पड़ोस में ही किराये पर रहते हैं। घटना की सूचना पहुंची तो वे लोग अर्जुन को सीधे अस्पताल ले जाने के बजाय नवीन के घर जाकर विरोध जताने लगे। इस दौरान आरोपी पक्ष ने समझौते की भी कोशिश की लेकिन तब तक अर्जुन की मां ने थाने में जाकर तहरीर दे दी। इसके बाद अर्जुन को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘मृतक पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद में बीचबचाव करने गया था। इसी दौरान महिला के पति ने उसे पीट दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौत हो गई। इस मामले में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।’ - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed