{"_id":"684bd851fdc5e2b27a046b6a","slug":"kidnapping-woman-and-attempting-misdeeds-fir-lodged-against-four-people-including-bjp-leader-in-bareilly-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिला का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश, भाजयुमो नेता समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिला का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश, भाजयुमो नेता समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Fri, 13 Jun 2025 01:22 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:22 PM IST
सार
फरीदपुर में एक महिला ने भाजयुमो नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें महिला को अपहरण कर बंधक बनाने, दुष्कर्म की कोशिश समेत कई आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में भाजयुमो नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव, अरविंद यादव समेत चार लोगों के खिलाफ महिला को घर में बंधक बनाने, दुष्कर्म के प्रयास सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि उसका पति उसे सड़क हादसा दिखा कर उसे मार डालना चाहता था। उसका उसके पति के बीच न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। विगत एक जून को दोपहर में महिला अपनी स्कूटी ठीक कराकर शाम छह बजे लौट रही थी।
विज्ञापन
तभी भुता रोड पर उसका पति, उसके साथ भाजयुमो नेता व दो अज्ञात लोग कार से पहुंचे और उसे कार में डालकर फरीदपुर नगर के एक मकान में ले जाकर बंद कर दिया। यहां भाजयुमो नेता ने तमंचा दिखाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर मकान मालिक पहुंच गई, उन्हें देखकर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: दिन में महिला को किया 18 बार फोन, रात में वीडियो कॉल... बार-बार की यह डिमांड; शव के पास मिलीं ये दो चीजें
हत्या कर शव गायब करने की दी थी धमकी
महिला ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी और कहा कि दुष्कर्म करने के बाद मारकर उसका शव गायब कर देगा। महिला ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ गुहार लगाई थी। वहीं, आरोपी नेता का गाली देने का ऑडियो वायरल हुआ था। महिला की तहरीर पर बृहस्पतिवार को फरीदपुर पुलिस ने दो नामजद व दो अन्य अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।