फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   a man abducted by men posing as CID officers in Bareilly

Bareilly News: सीआईडी अधिकारी बनकर युवक का किया अपहरण, पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी

Sat, 20 Jun 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 20 Jun 2026 01:46 AM IST
सार

बहेड़ी में बृहस्पतिवार को अशफाक नाम के युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। खुद को सीआईडी अधिकारी बताने वाली महिला समेत पांच आरोपियों ने उससे 75 हजार रुपये निकलवाए। पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। 

विज्ञापन
a man abducted by men posing as CID officers in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी इलाके में दिनदहाड़े युवक का अपहरण कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। खुद को सीआईडी अधिकारी बताने वाली महिला समेत पांच आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के खाते से 75 हजार रुपये भी निकलवा लिए। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों पर शिकंजा कस दिया है। जल्द ही मामले में चौंकाने वाला खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन


गांव सिमरा निवासी अशफाक ने थाना प्रभारी डीके शर्मा को बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने दोस्त जहीर के साथ बिरिया फार्म से लौट रहे थे। लिंक रोड से नैनीताल हाईवे के पास लखनऊ नंबर की एक कार में सवार आरोपियों ने उन्हें रोका। उन्होंने खुद को सीआईडी अधिकारी बताया और दोनों को जबरन कार में बैठा लिया। अशफाक ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई।
विज्ञापन


जनसेवा केंद्र पर ले जाकर ट्रांसफर कराई रकम 
अशफाक के मुताबिक, कुछ देर बाद बदमाशों ने जहीर को बरेली रोड पर जादौंपुर के पास खामोश रहने की चेतावनी देकर उतार दिया। अशफाक को वे अपने साथ ले गए और फर्जी मुठभेड़ में फंसाने की धमकी देकर डराते रहे। नवाबगंज की ओर जाते समय अशफाक को एक जनसेवा केंद्र पर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उनके खाते से 75 हजार रुपये निकलवाए। कार में बदमाशों के साथ बैठी महिला ने ये रुपये अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद अशफाक को छोड़ने के एवज में पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। दिनभर घुमाने के बाद शाम को अशफाक को नवाबगंज क्षेत्र में छोड़कर बदमाश भाग गए।

पीड़ित को पीलीभीत पुलिस ने टरकाया
बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद अशफाक ने एक राहगीर के फोन से डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने उसे पीलीभीत के ललौरीखेड़ा चौकी जाने के लिए कहा। वहां पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी और बहेड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। किसी तरह वह अपने घर लौट आया। 

बरेली की बहेड़ी थाना पुलिस अब आरोपों की जांच कर रही है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed